जो काम बुमराह और हेजलवुड न कर पाए, वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ इस 'अनजान' बॉलर ने कर दिखाया

Mohsin Khan's Maiden Over Against Vaibhav Sooryavanshi: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भले ही राजस्थान के खिलाफ होम टीम को 40 रन की करारी शिकस्त हासिल की हो, लेकिन इस मुकाबले में एलएसजी के एक पेसर ने ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई हैरान हो गया. वैभव सूर्यवंशी के आगे जहां बड़े-बड़े पेसर भी बॉलिंग करने से घबराते हैं, वहीं एक अनजान से नजर आने वाले तेज गेंदबाज ने 15 साल के इस यंग टैलेंट को चारो खाने चित कर दिया.

Vaibhav Sooryavanshi Mohsin Khan
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi Mohsin Khan

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाना शुरू कर दिया था, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार पेसर की पहली गेंद पर ही बखौफ अंदाज में सिक्स लगाकर उन्होंने तहलका मचा दिया था. बाकी टीम के बॉलर भी उनके सामने मुश्किल से टिक पाए, लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स के मोहसिन खान ने वो कर दिखाया जो कई नामी गिरामी गेंदबाज भी नहीं कर पाए.

विज्ञापन

पंत ने किया मोहसिन ने भरोसा

पंत ने किया मोहसिन ने भरोसा2 / 6

लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के चौथे ओवर में वो हुआ जिसका अंदाजा किसी को नहीं था. एलएसजी कैप्टन ऋषभ पंत ने गेंद मोहसिन खान को थमाई, सामने वैभव सूर्यवंशी थे, लेकिन इस पावर हिटर का बल्ला शांत रहा.

विज्ञापन

3 / 6

मोहसिन खान के इस ओवर की पहली 5 बॉल डॉट रही, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी एक भी रन बनाने में नाकाम रहे. टीवी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक इस बात का अंदाजा लगा रहे थे, कि छठी गेंद पर क्या होने वाला है. इस डिलिवरी को वैभव ने लॉन्ग ऑन की तरफ जोरदार हिट किया, वहां मौजूद फील्डर दिग्वेश राठी ने कैच पकड़कर मैदान में तहलका मचा दिया.

4 / 6

मोहसिन खान ने न सिर्फ मेडन ओवर फेंका, बल्कि वैभव सूर्यवंशी को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके साथ ही मोहसिन आईपीएल 2026 के इकलौते गेंदबाज बन गए जिन्होंने वैभव के सामने मेडन ओवर डाला है. अब तक इस सीजन में 2 ही बार मेडन ओवर फेंके गए हैं,और इन दोनों पर मोहसिन का नाम लिखा है.

विज्ञापन

5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में मोहसिन खान ने 4.25 की शानदार इकॉनमी रेट से 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा उन्होंने शिमरोन हेटमायर को भी 22 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन रवाना कर दिया.

6 / 6

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उन्होंने 11 गेंद खेलकर 72.72 की मामूली स्ट्राइक रेट से महज 8 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 2 चौके भी लगाए. भले ही वो जल्दी आउट हो गए, लेकिन आईपीएल करियर में उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन