कौन हैं CSK कप्तान को आउट कर 'पर्ची सेलीब्रेशन' करने वाले आकाश सिंह? जानें क्या लिखा था मैसेज

Who is Akash Singh: इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बोटरीं. आकाश ने CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया और पर्ची सेलीब्रेशन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. पर्ची में उन्होंने क्या लिखा था और कैसा रहा है उनका IPL रिकॉर्ड, आइए आपको बताते हैं.

Aakash Singh

Aakash Singh

LSG vs CSK, Who is Akash Singh: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बोटरीं. आकाश ने CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया और पर्ची सेलीब्रेशन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. ऐसे से फैंस जानना चाहते हैं कि कौन हैं आकाश सिंह और आखिरी पर्ची में उन्होंने क्या लिखा था?

विज्ञापन

आकाश सिंह ने पर्ची में क्या लिखा था?

CSK के खिलाफ मैच में आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया. यह उनका इस सीजन पहला मैच था और उन्होंने के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया. इस विकेट के बाद आकाश ने पर्ची सेलीब्रेशन किया, जिसने सबका ध्यान खींचा. आकाश की पर्ची में लिखा था, “अक्की ऑन फायर, आकाश जानता है कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं.” इस पर्ची सेलीब्रेशन के साथ आकाश ने शायद अपने आलोचकों का जवाब देना चाहते थे कि वो भी टी20 क्रिकेट में विकेट लेना जानते हैं. उनका यह पर्ची सेलीब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

आकाश ने झटके 3 विकेट

CSK के खिलाफ मैच में आकाश सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. आकाश ने ऋतुराज गायकवाड़ के बाद संजू सैमसन और उर्विल पटेल को अपना शिकार बनाया. आकाश ने सिर्फ ऋतुराज, बल्कि सैमसन और उर्विल को आउट करने के बाद भी अपनी पोकेट के से पर्ची निकाल कर सेलिब्रेशन किया.

ये भी पढ़ें- ‘ये वो लड़का है जिसको MI ने रिटायर्ड आउट कराया था’, क्रिकेटर के कमबैक के बाद मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

कौन हैं आकाश सिंह?

राजस्थान के भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले आकाश सिंह पिछले कुछ सालों में आईपीएल की कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. 24 साल के आकाश ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 40 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद 2023 में उन्हें चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल किया गया. हालांकि, सीएसके के लिए मिले मौकों में वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके. उन्होंने टीम के लिए 6 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 5 विके हासिल किए, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट काफी महंगा रहा.

विज्ञापन

आकाश सिंह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं. उन्होंने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने टीम के लिए एक विकेट भी हासिल नहीं किया. साल 2023 में वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने उतरे थे. उसाल 2025 में उन्हें लखनऊ की टीम ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया.

LSG ने 30 लाख रुपये में खरीदा

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा. उस सीजन में उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए, जिसमें 30 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ ने उन्हें मौजूदा सीजन के लिए भी टीम में बनाए रखा.

विज्ञापन

आकाश सिंह का संघर्ष भरा सफर

राजस्थान के भरतपुर जिले के छोटे से गांव नगला राम रतन में 26 अप्रैल 2002 को जन्मे आकाश सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाई है. साधारण किसान परिवार से आने वाले आकाश के पिता खेती करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने क्रिकेट के सपने को कभी टूटने नहीं दिया. क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए आकाश ने बीकानेर के शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल से ट्रेनिंग शुरू की.

उनकी तेज गेंदबाजी और प्रतिभा ने जल्द ही सबका ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें मशहूर MRF पेस फाउंडेशन में मौका मिला. यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की निगरानी में ट्रेनिंग ली. इस दौरान उनकी गेंदबाजी में कंट्रोल, स्विंग और लाइन-लेंथ में काफी सुधार देखने को मिला, जिसके बाद उन्हें IPL में खेलने का मौका मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ