KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. जहां पर केकेआर की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया. टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान 147 रन बनाए. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 19वें ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीता और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी है.
मुंबई इंडियंस ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को शर्मनाक शुरुआत मिली. सिर्फ 41 रनों पर ही टीम ने 4 विकेट गंवा दिया था. रयान रिकेल्टन ने 6 रन बनाए तो वहीं नमन धीर तो खाता भी नहीं खोल सके. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी 15-15 रन ही जोड़ सके. तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में धीमी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 रन ही बनाए. हार्दिक पांड्या ने भी 26 रन बनाए. विल जैक्स ने भी 14 रन जोड़े. अंत में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. सुनील नरेन ने 4 ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच MS Dhoni ने छोड़ा CSK का साथ, गुजरात के खिलाफ मैच से पहले लौटे रांची
आसानी से जीती कोलकाता नाइट राइडर्स
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को भी खराब शुरुआत मिली. फिन एलन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 17 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे रोवमैन पॉवेल ने भी 30 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही कोलकाता की टीम ने 19वें ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया. मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 विकेट झटके. इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, आंकड़े देख चिंता में गंभीर-अगरकर
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines