IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, आंकड़े देख चिंता में गंभीर-अगरकर!
IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके पीछे टीम के मैच विनर बल्लेबाजों की खराब फॉर्म भी रही है. सबसे ज्यादा सीजन 19 में सूर्यकुमार यादव ने निराश किया है. स्टार बल्लेबाज सूर्या इस सीजन में बुरी तरह से फेल हुए हैं.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में बहुत ज्यादा निराश किया है. अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम में खेलने के बाद भी सूर्या सफलता नहीं हासिल कर सके. जिसके कारण ही मुंबई की टीम ने भी इस सीजन बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिस अंदाज में सूर्यकुमार यादव फेल हो रहे हैं, उससे अब अजीत अगरकर और गौतम गंभीर की भी टेंशन बढ़ गई है.
सूर्या केकेआर के खिलाफ भी हुए फेल
2 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे. जहां पर उन्होंने 6 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का भी जड़ दिया, लेकिन उसके बाद ही वो सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
पूरे सीजन सूर्यकुमार यादव ने किया है निराश
3 / 6सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने सिर्फ 17.5 की बेहद खराब औसत से 210 रन ही बनाए हैं. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 148.93 का रहा है.
मुंबई इंडियंस हो चुकी है एलिमिनेट
4 / 6आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 मैच खेले हैं. जिसमें उनकी टीम को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है. मुंबई की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
गंभीर-अगरकर की बढ़ी चिंता
5 / 6टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की चिंता बढ़ गई है. उन्हें अब सूर्यकुमार यादव के बतौर टी-20 कप्तान भविष्य को लेकर भी बड़ा फैसला करना होगा.
पाटीदार-अय्यर ने ठोका है दावा
6 / 6रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर फिलहाल सूर्यकुमार यादव की जगह टी-20आई में नंबर 4 पर खेलने को तैयार नजर आ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में बल्ले से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है.



















