IPL 2026 के बीच MS Dhoni ने छोड़ा CSK का साथ, गुजरात के खिलाफ मैच से पहले लौटे रांची

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. सीएसके की टीम अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले से पहले सीएसके की टीम को बड़ा झटका लगा है.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

IPL 2026: आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में माही मैदान पर उतरेंगे. हालांकि अब फ्रेंचाइजी और फैंस दोनों को ही बहुत बड़ा झटका लगा है. 5 बार के आईपीएल चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है.

विज्ञापन

धोनी ने छोड़ा सीएसके का साथ

धोनी ने छोड़ा सीएसके का साथ 2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 के बीच ही टीम का साथ छोड़ दिया है. माही अहमदाबाद जाने के बजाय अपने शहर रांची चले गए हैं. इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

विज्ञापन

प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके

प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके3 / 6

सीएसके की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालांकि उसके लिए उन्हें कोलकाता, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के हार की दुआ करनी होगी. इसके साथ ही उन्हें बड़े अंतर के साथ गुजरात को हराना होगा.

एक ही शर्त पर होगी धोनी की वापसी

एक ही शर्त पर होगी धोनी की वापसी 4 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर चमत्कार हुआ और सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई, तो धोनी दोबारा टीम के साथ जुड़ सकते हैं. हालांकि उसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दुआ भी करनी होगी.

विज्ञापन

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर है दबाव

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर है दबाव 5 / 6

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर भी बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. आईपीएल 2026 के आखिरी मुकाबले में वो अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेलना चाहेंगे. जिससे उनकी टीम की उम्मीद जिंदा रहे.

संजू सैमसन पर भी रहेंगी नजरें

संजू सैमसन पर भी रहेंगी नजरें 6 / 6

सीएसके के लिए लगातार रन बना रहे संजू सैमसन पर भी टीम मैनेजमेंट की नजरें हैं. सैमसन को भी अब आखिरी मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी. जिससे सीएसके की टीम बड़ा स्कोर बना सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन