स्टार गेंदबाज को सिर्फ 8 गेंद फेंकने के लिए IPL 2026 में मिले 18 करोड़, शाहरुख खान को लगा दिया चूना

IPL 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ पहुंची थी. जहां पर उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे खर्च किए. हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान वो पैसा बर्बाद हो गया. एक खिलाड़ी ने तो शाहरुख खान का चूना लगा दिया है.

Kolkata Knight Riders IPL 2026

Kolkata Knight Riders IPL 2026

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि उसके बाद भी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी. इस सीजन में कोलकाता की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर नजर आई. जिसके पीछे इंजर्ड खिलाड़ी सबसे बड़ा कारण रहे. विवादों के कारण मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेल सके. वहीं दूसरे मैच विनर खिलाड़ी ने सिर्फ 8 गेंद आईपीएल 2026 में फेंकने के लिए 18 करोड़ लिए. जिसके बारे में अब चर्चा हो रही है. 

विज्ञापन

स्टार गेंदबाज ने शाहरुख खान को लगाया चूना 

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर की टीम ने 18 करोड़ रुपये खर्च कर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को खरीदा था. पथिराना पहले हाफ में इंजरी के कारण खेलते हुए ही नहीं नजर आए. वहीं दूसरे हाफ में जब वो टीम के साथ जुड़े. जिसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पथिराना को केकेआर के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. जहां पर वो सिर्फ 8 गेंद फेंक कर दोबारा इंजर्ड हो गए. इंजरी के बाद वो उस मैच में मैदान से बाहर गए, तो दोबारा मैदान पर इस सीजन में नहीं खेल सके. इस हिसाब से देखें तो उन्हें एक गेंद फेंकने के लगभग 2.25 करोड़ रुपये मिले हैं. पथिराना पहले भी इंजरी के कारण कई अहम मुकाबले मिस कर चुके हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वादियों में पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए शिखर धवन, सोशल मीडिया पर लगाई ‘आग’

नंबर 7 पर केकेआर ने खत्म किया अपना सफर 

सीजन 19 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी. हालांकि इंजरी ने इस टीम को बहुत ही कमजोर कर दिया. टीम के मुख्य गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के कारण पूरा सीजन ही नहीं खेले. वहीं दूसरे तेज गेंदबाज आकाशदीप भी इंजरी का शिकार हो गए. मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना के नहीं होने से फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी को शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ