वादियों में पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए शिखर धवन, सोशल मीडिया पर लगाई ‘आग’
Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन रिटायरमेंट के बाद एंजॉय कर रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने सोफी साइन के साथ दूसरी शादी की थी. फिलहाल धवन सोफी के साथ दूसरे हनीमून पर गए हैं. जहां से उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व सुपरस्टार बल्लेबाज शिखर धवन संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. धवन ने कुछ समय पहले अपनी गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ दूसरी शादी की थी. जिसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं. अब ये कपल अपने दूसरे हनीमून पर गया है. जहां से उन्होंने झरने में नहाते हुए तस्वीरें पोस्ट की है.
बाली में है शिखर धवन
2 / 6स्टार बल्लेबाज रहे शिखर धवन मौजूदा समय में अपनी पत्नी सोफी साइन के साथ बाली छुट्टियां मनाने गए हैं. जहां से वो सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं.
झरने में नहाते नजर आए धवन
3 / 6नए तस्वीरों में शिखर धवन पत्नी सोफी साइन के साथ झरने के पास नजर आ रहे हैं. जहां पर दोनों नहा रहे हैं. उस झरने के पास बहुत ही खूबसूरत पहाड़ भी नजर आ रहे हैं.
धवन ने पोस्ट किया प्यारा कैप्शन
4 / 6बाली में अपनी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ जगहें आपकी आत्मा पर एक गहरी छाप छोड़ जाती हैं. ओम शांति.’
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं धवन
5 / 6संन्यास के बाद शिखर धवन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. इस दौरान वो इंस्टाग्राम पर फनी रील भी शेयर करते हैं. जिसमें उनकी पत्नी सोफी साइन भी नजर आती हैं.
सोफी साइन
6 / 6आयरलैंड में जन्मी सोफी साइन अब धवन के साथ इंडिया में ही शिफ्ट हो गई है. सोफी और धवन ने शादी करने के पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट भी किया था.