इंटरनेशनल मैच खेल चुके इन 5 प्लेयर्स ने बेंच पर बिताया पूरा सीजन, IPL 2026 में नहीं बन सके प्लेइंग 11 का हिस्सा

IPL 2026: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब खत्म हो चुका है. 19वें सीजन सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कई यंग और सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया. घरेलू क्रिकेट के नए चेहरों के साथ-साथ कई विदेशी सितारे भी मैदान पर नजर आए. इसके बावजूद कुछ भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह गए.

MS Dhoni Prithvi Shaw
1 / 6
MS Dhoni Prithvi Shaw

आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो अपने देश के लिए इंटरनेशल मैच तो खेल चुके हैं, लेकिन वो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक बार भी अपनी टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी 2 / 6

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम महेंद्र सिंह धोनी का रहा. चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे. फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से वह पूरे सीजन मैदान पर नहीं उतर सके. टीम ने उनका रिप्लेसमेंट भी नहीं लिया और वो स्क्वॉड का हिस्सा बने रहे. भले ही वो नेट सेशन में जरूर नजर आए, लेकिन वो लाइव मैच का हिस्सा नहीं बन पाए.

विज्ञापन

उमरान मलिक

उमरान मलिक 3 / 6

तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नाम भी इस लिस्ट में है. अपनी रफ्तार के लिए मशहूर इस पेसर ने भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट खेले हैं. हालांकि आईपीएल 2026 में उन्हें केकेआर की ओर से एक भी मुकाबले में उतरने का मौका नहीं मिला. बेहद मुमकिन है कि फ्रेंचाइजी उन्हें अगले साल रिलीज कर दे.

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ 4 / 6

2025 में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ को 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था, लेकिन टीम की परफॉर्मेंस में उतार-चढ़ाव के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया, इस तरह शॉ के लिए 19वां सीजन निराशाजनक रहा.

विज्ञापन

जयंत यादव

जयंत यादव 5 / 6

मशहूर ऑलराउंडर जयंत यादव गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं. भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके जयंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में शतक भी दर्ज है. इसके बावजूद वो पूरे लीग स्टेज में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके. शायद जीटी में स्टार प्लेयर्स की मौजूदगी इस बात का सबसे बड़ा कारण है.

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी 6 / 6

राहुल त्रिपाठी भी उन खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें इस सीजन मौका नहीं मिला. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुके राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया. वो पूरे सीजन बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा बने रहे. अब देखना होगा कि अगले सीजन में केकेआर उन पर भरोसा करती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन