IPL 2026: RCB के ड्रेसिंग रूम में क्यों घुसा KKR का 'कोच'? विराट कोहली से हार के बाद कर दी खास अपील!

Dwayne Bravo Appeal to Virat Kohli: IPL 2026 में RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया. इस मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में KKR के मेंटर ड्वेन ब्रावो घुस गए. उन्होंने विराट कोहली से खास अपील की.

Dwayne Bravo Appeal to Virat Kohli

विराट से किसने की खास अपील?

Dwayne Bravo Appeal to Virat Kohli: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने KKR को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 स्पॉट हासिल कर लिया है. इस मुकाबले में विराट कोहली ने जोरदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेलकर RCB को 6 विकेट से जबरदस्त जीत दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में इसके बाद खुशी का माहौल था और इसके बाद KKR के मेंटर ड्वेन ब्रावो RCB के ड्रेसिंग रूम में घुस गए. उन्होंने इसी दौरान विराट कोहली से एक खास अपील की.

विज्ञापन

KKR के कोच ने RCB के ड्रेसिंग रूम में क्यों की एंट्री?

जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की मेहनत की तारीफ हुई. विराट कोहली की भी खूब प्रशंसा हुई. इसके बाद KKR के मेंटर ड्वेन ब्रावो RCB के ड्रेसिंग रूम में आए और उनकी विराट कोहली से मुलाकात हुई. ड्वेन ने विराट से एक जर्सी पर ऑटोग्राफ लिया. इसके बाद उन्हें गले लगाते हुए खास अपील कर दी. उन्होंने विराट से लंबे समय तक खेलने की अपील की, क्योंकि क्रिकेट को उनकी सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बोर्ड पर लगाए. अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली और रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 193 रन का बड़ा लक्ष्य था. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन की पारी खेली. इसी के दम पर RCB ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है RCB

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1284016+1.053
2गुजरात टाइटंस1284016+0.551
3सनराइजर्स हैदराबाद1275014+0.331
4पंजाब किंग्स1164113+0.428
5चेन्नई सुपर किंग्स1165012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
7दिल्ली कैपिटल्स1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स114619-0.198
9मुंबई इंडियंस113806-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स113806-0.907

ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: आज नहीं हुआ IPL 2026 का मैच, तो पंजाब किंग्स की ‘लॉटरी’ लगनी तय! बारिश बिगाड़ेगी इन 3 टीमों का समीकरण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ