IPL 2026: PBKS के खिलाफ MI की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! हार्दिक-सूर्या की जगह इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
MI Possible Playing 11: मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में अगला मैच आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला है. इस मैच के लिए हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव शायद उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसी स्थिति में आइए MI की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

MI Possible Playing 11: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ होने जा रहा है. धर्मशाला में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है लेकिन अभी उनके तीन मैच बचे हैं. वो तीनों मैच जीतकर अगले सीजन की तैयारी के इरादे से उतर सकते हैं. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव MI टीम के साथ धर्मशाला नहीं आए हैं. संभावना है कि दोनों PBKS के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि PBKS के खिलाफ मैच के लिए MI की प्लेइंग 11 कैसी होगी.
रोहित-रयान करेंगे ओपनिंग
2 / 6रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में भले ही उनकी जोड़ी ज्यादा टिक नहीं पाई लेकिन अब PBKS के खिलाफ मैच में उन्हें अच्छी शुरुआत देने की सख्त जरूरत है.
बल्लेबाजी ऑर्डर में होगा बदलाव!
3 / 6नमन धीर, तिलक वर्मा और विल जैक्स के रूप में MI के पास तीन शानदार खिलाड़ी हैं. सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में इन तीनों पर दबाव रहेगा. सूर्यकुमार यादव की जगह रॉबिन मिंज या मयंक रावत को मौका दिया जा सकता है. MI राज अंगद बावा को एक और मौका दे सकती है.
गेंदबाजी अटैक में शायद ही होगा बदलाव
4 / 6कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी अटैक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी में MI के पास अल्लाह गजनफर हैं, जिनके लिए यह सीजन अब तक अच्छा साबित हुआ है.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई इंडियंस टीम रघु शर्मा का उपयोग कर सकती है. पिछले मैच में रघु को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस मैच में वो अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेर सकते हैं.
MI की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6रयान रिकेल्टन (wk), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक्स, मयंक रावत/रॉबिन मिंज, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर. (इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा)