PBKS vs MI: आज नहीं हुआ IPL 2026 का मैच, तो पंजाब किंग्स की 'लॉटरी' लगनी तय! बारिश बिगाड़ेगी इन 3 टीमों का समीकरण

PBKS vs MI: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज मुंबई इंडियंस से होने जा रही है. इस मैच में बारिश की संभावना काफी ज्यादा है. अगर मैच रद्द भी हो गया, तो PBKS को फायदा होगा.

PBKS vs MI Rain

रद्द हुआ मैच, तो भी होगा PBKS को फायदा

PBKS vs MI: IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होने जा रही है. धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में यह बड़ा मैच होगा. पंजाब किंग्स के लिए पिछले चार मैच किसी बुरे सपने की तरह साबित हुए हैं. उन्हें चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब के लिए आज का मैच काफी अहम है लेकिन धर्मशाला में बारिश होने की संभावना है, जिससे मैच के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स की एक तरह से लॉटरी लग सकती है और 3 अन्य टीमों का समीकरण बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

PBKS vs MI मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा

Punjab Kings
Image Credit: BCCI

धर्मशाला में सुबह 11 बजे से बारिश की संभावना तेज हो गई थी और AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे बारिश की संभावना 37-51% तक है. इसके बाद बारिश नहीं है लेकिन मौसम कभी भी खराब हो सकता है. अगर इतने घंटों तक बारिश होती रही, तो मैदान की हालत खराब हो सकती है और उसे खेलने लायक बनाने में समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

रद्द होने के बावजूद पंजाब किंग्स को होगा फायदा?

PBKS Team

पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और उनका एक मुकाबला रद्द हो चुका है. वो पॉइंट्स टेबल में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं. पिछले चार मैचों में उन्हें हार मिली है. इसने पंजाब किंग्स का पूरी तरह से मोमेंटम खराब कर दिया है और वो एक-एक अंक के लिए तरस रहे हैं. अगर मैच रद्द हुआ, तो पंजाब किंग्स को एक अंक मिलेगा और उनके 14 अंक हो जाएंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 14 अंक हैं और अभी वो तीसरे पायदान पर हैं.

विज्ञापन

पंजाब को अगर एक अंक मिल गया, तो वो SRH के मुकाबले बेहतर नेट रन रेट होने के कारण तीसरे स्थान पर आ जाएंगे. SRH को तगड़ा नुकसान होगा. इसके बाद पंजाब किंग्स को क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत होगी. यह एक अंक CSK और RR के भी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना कम कर सकता है. उनका नेट रन बेहतर है और अगर दोनों मैच जीत गए, तो टॉप 2 में पहुंच सकते हैं. अगर एक जीत भी मिल गई, तो वो भी क्वालीफाई कर लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ