IPL 2026: नए विवाद में फंसी KKR, नियमों की धज्जियां उड़ाकर लिया BCCI से पंगा! होगा सख्त एक्शन?

Varun Chakravarthy: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को चोट आई. उन्हें हेयरलाइन फ्रेक्चर हुआ, इसके बावजूद GT के खिलाफ मैच में वो खेले. वरुण को प्लेइंग 11 में जगह देने को लेकर अब KKR विवादों में फंस गई है.

KKR Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई को शानदार मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए नजर आए और उन्होंने अपने कोटे के चारों ओवर पूरे किए. चक्रवर्ती चोटिल हैं और उन्हें आराम की सख्त जरूरत है. इसके बावजूद KKR मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनसे चार ओवर भी पूरे करवाए. KKR इसी वजह से नए विवादों में फंस गई है और उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाकर BCCI से पंगा लिया है.

विज्ञापन

चोटिल होने के बावजूद खेले वरुण चक्रवर्ती

IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है. इसी के चलते उन्हें आराम की जरूरत थी. इसके बावजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती खेले और उन्होंने चार ओवर पूरे किए. विवाद तब शुरू हुआ, जब देखा गया कि वरुण लंगड़ाते हुए गेंदबाजी कर रहे थे और साफ तौर पर दर्द में दिखाई दे रहे थे. इसके बाद से उनके खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी वजह से KKR विवादों में आ गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK vs SRH: आज नहीं होगा IPL 2026 का मैच? फैंस के लिए आई बुरी खबर, चेन्नई में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

क्या नियमों का हुआ उल्लंघन?

वरुण चक्रवर्ती बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं. NCA और BCCI द्वारा खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस का ध्यान रखा जाता है. BCCI का मुख्य लक्ष्य खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रखना और उन्हें किसी भी तरह की चोट से बचाना होता है. KKR ने एक तरह से बीसीसीआई की गाइडलाइन का पालन नहीं किया है. भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए BCCI चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों की फिटनेस एवं IPL में उनके खेलने पर सीमा लागू की जा सकती है.

विज्ञापन

IPL 2026 में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का IPL 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ. उन्होंने 9 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 29.70 का है और उनका इकोनॉमी रेट 9.00 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ