वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने, IPL 2026 में तूफानी प्रदर्शन के बावजूद आंकड़े देखकर खुद होंगे 'शर्मसार'!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से खूब नाम कमाया है. इस सीजन वो 486 रन बना चुके हैं. इतना बेहतरीन सीजन जाने के बावजूद वैभव की एक बड़ी कमजोरी अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी आई सामने

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है. वो इस सीजन 500 रन बनाने के करीब हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का इस तरह का तूफानी प्रदर्शन तारीफ योग्य है. फैंस उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. अभी वैभव की कोई बड़ी कमजोरी नजर नहीं आ रही, जो उन्हें टीम इंडिया से दूर कर सकती है. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की एक बड़ी कमजोरी फैंस के सामने रख दी और आंकड़े देख वैभव की खुद की चिंता बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी आई सामने

टीम इंडिया में खेलने के लिए सिर्फ रन बनाना या बड़े-बड़े शॉट खेलना जरुरी नहीं है. फिटनेस और फील्डिंग का भी बड़ा किरदार होता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग बड़ी कमजोरी रही है. उन्होंने इस सीजन एक भी कैच नहीं पकड़ा है. कैफ ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम इंडिया में खेलने के लिए फील्डिंग बेहतर होनी चाहिए.

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने अपनी X पोस्ट में लिखा, ‘IPL के इस सीजन में फील्डिंग देखकर काफी दर्द हो रहा है. यश राज ने केएल राहुल का शून्य पर कैच छोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी ने भी मिस फील्डिंग की. इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन एक भी कैच नहीं पकड़ा है. भारत के लिए खेलना है, तो फील्डिंग के मामले में आपको तेज होना पड़ेगा. खिलाड़ियों को फील्डिंग का आनंद लेना चाहिए और इस पर गर्व करना चाहिए.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की लंबी छलांग, RCB के स्टार गेंदबाज का पर्पल कैप पर कब्जा, देखें टॉप 10 लिस्ट

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 486 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का औसत 40.50 का रहा है और उन्होंने 234.78 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव इस सीजन 1 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. IPL 2026 में वैभव ने कुल 43 छक्के जड़ दिए हैं. इसके बाद भारत की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ होगी. इस श्रृंखला में वैभव को मौका मिलने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ