CSK vs SRH: आज नहीं होगा IPL 2026 का मैच? फैंस के लिए आई बुरी खबर, चेन्नई में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

CSK vs SRH Weather Report: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रही है. इस मुकाबले का आयोजन चेन्नई में होगा. आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

SRH vs CSK Rain
1 / 6

CSK vs SRH Weather Report: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 18 मई, यानी आज महामुकाबला होने जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, दोनों ही प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. दोनों टीमों के लिए आज चेन्नई में होने वाला यह मैच काफी महत्वपूर्ण रहेगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम की टॉप 4 में जगह बनाने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाएगी. इस मुकाबले में बारिश की संभावना है और मैच के रद्द होने का भी खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कि चेन्नई के मौसम का हाल कैसा होगा.

विज्ञापन

CSK vs SRH मैच कहां होगा?

CSK vs SRH मैच कहां होगा?2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. चेपॉक में शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. CSK के कप्तान ऋतुराज और SRH के कप्तान पैट कमिंस 7 बजे टॉस के लिए आएंगे.

विज्ञापन

चेन्नई का कैसा है मौसम?

चेन्नई का कैसा है मौसम?3 / 6

चेन्नई में आज बारिश की संभावना है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक बारिश की संभावना 34% से 47% तक है. चेन्नई का आसमान 60% काले बादलों से घिरा हुआ रहेगा. मुकाबले के दौरान बारिश का खलल हो सकता है और मैच रद्द भी हो सकता है.

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो क्या होगा?

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो क्या होगा?4 / 6

चेन्नई में बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो CSK और SRH में एक-एक अंक बांट दिया जाएगा. हालांकि, दोनों टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में करीब हैं और वो एक-एक अंक से संतुष्ट नहीं होंगी.

विज्ञापन

मैच रद्द हुआ, तो किसे होगा फायदा?

मैच रद्द हुआ, तो किसे होगा फायदा?5 / 6

SRH को अगर एक अंक मिला, तो उनकी क्वालिफिकेशन की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि वो 15 अंक पर आ जाएंगे, वहीं CSK के लिए नुकसान हो सकता है. इसके बाद CSK के लिए अगला मैच जीतना बेहद जरुरी हो जाएगा और उनके लिए नेट रन रेट का भी महत्व बढ़ जाएगा.

कहां देखें CSK vs SRH मैच?

कहां देखें CSK vs SRH मैच?6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. फैंस ऑनलाइन इस मुकाबले का आनंद जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन