Ajinkya Rahane Statement on Loss: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 17 अप्रैल को धमाकेदार मैच देखने को मिला. KKR की टीम को चार हार मिल चुकी थीं और वो जीत का खाता खोलने के इरादे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरे थे. हालांकि, गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट रहते मैच में जीत दर्ज की. KKR की पांचवीं हार से फैंस बेहद निराश हैं और अब कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी इस पर बड़ा बयान आया है.
हार के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अजिंक्य रहाणे का चौंकाने वाला बयान सामने आया. उन्होंने हार का प्रमुख कारण अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी को बताया. एक समय उनकी टीम 4 विकेट खोकर 147 रन बना चुकी थी लेकिन फिर वो 180 रन पर ऑलआउट हो गए. उन्होंने कहा, ‘हार के बाद बात करना कभी भी आसान नहीं होता है. मैं सिर्फ यहां से सकारात्मक चीजें ही लेना चाहूंगा. जिस तरह से हमने शुरुआत में दो-तीन विकेट झटके और कैमरून ग्रीन ने जो बल्लेबाजी की, वो शानदार था.’
अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, ‘147 रन पर 4 विकेट से 180 रन पर ऑलआउट होना थोड़ा खराब लगा. हालांकि, हमारे गेंदबाजों को पूरा श्रेय जाता है, जो मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए. हमें इस पल को जीना चाहिए. हमें सिर्फ अपने खेल का आनंद लेना है और खुद पर विश्वास करना है. आज हम यही करना चाहते थे.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR को हराने के बाद गुजरात की हुई टॉप-5 में एंट्री, बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल
GT ने 5 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
KKR और GT के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच देखने को मिला था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 180 रन बनाए. कैमरून ग्रीन ने 79 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट रहते 181 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन की तूफानी पारी खेली और वो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK के प्लेइंग 11 में अगर लौटे धोनी, तो किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines