IPL 2026: CSK के प्लेइंग 11 में अगर लौटे धोनी, तो किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता?

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन अगर चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग 11 में उनका कमबैक होता है, तो उनकी जगह किसे बेंच पर बैठाया जाएगा, ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब अभी काफी जेहन में आ रहा है.

MS Dhoni CSK IPL 2026

MS Dhoni CSK IPL 2026

Who Will Be Replaced In CSK Playing 11 If MS Dhoni Returns: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी की वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच से पहले कुछ मुश्किल सवाल खड़े कर सकती है. 44 साल के धोनी सीजन की शुरुआत से पहले पिंडली में लगी चोट के कारण टीम के पहले 5 मैच नहीं खेल पाए हैं.

विज्ञापन

धोनी की वापसी पर सस्पेंस

हाल के अपडेट्स से पता चलता है कि धोनी की पूरी फिटनेस और एक्शन में वापसी इस सीजन में पहले से कहीं ज्यादा करीब है. हालांकि इस बात पर बहुत शक है कि पूर्व कप्तान सनराइजर्स के खिलाफ मैच में खेलेंगे, लेकिन वो अगले गेम से अवेलेबल हो सकते हैं.

विज्ञापन

किसी करेंगे रिप्लेस?

धोनी की वापसी पर सीएसके की संभावित उलझन के बारे में बात करते हुए, बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वो कमरे में हाथी की तरह हैं. उनकी वापसी पर अभी भी कोई अपडेट नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि वो एसआरएच के खिलाफ नहीं खेलेंगे. वो किसे रिप्लेस करेंगे, ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है, खासकर तब जब उन्होंने अभी-अभी अपना कॉम्बिनेशन तय किया है.’

विज्ञापन

संजू से छिनेगी विकेटकीपिंग?

सीएसके के की इस सीजन में सबसे खराब शुरुआत हुई, उसने अपने पहले तीन मैच आसानी से गंवा दिए. हालांकि 5 बार की चैंपियन टीम ने पिछले दो मैचों में शानदार जीत के साथ अपनी लय फिर से हासिल कर ली है. एस बद्रीनाथ का मानना ​​है कि अगर एमएस धोनी को वापसी में ज्यादा समय लगता है, तो भी सीएसके ठीक रहेगा, क्योंकि लाइनअप में उनका नया बैलेंस बन गया है. फिर भी पूर्व बैटर ने ये भी कहा कि स्टंप के पीछे इस अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी से बहुत ज्यादा वैल्यू मिलेगी, भले ही संजू सैमसन को फील्डर के तौर पर खेलना पड़े.

विज्ञापन

‘अभी न लौटें तो भी सही’

बद्रीनाथ ने कहा, ‘अगर वो अभी वापस नहीं आते हैं तो भी ठीक रहेगा. हालांकि उनके फैंस उन्हें वापस चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि सीएसके मैनेजमेंट इस सिचुएशन को कैसे देखता है. अगर वो वापस आते हैं, तो संजू सैमसन को भी फील्डिंग करनी होगी. लेकिन धोनी की वापसी निश्चित तौर पर एक बूस्ट होगी, खासकर इनटैन्जिबल्स पर.’

वापसी पर धोनी का रोल क्या होगा?

क्रिकेट के कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि चोट से उबरने के बाद अगर एमएस धोनी की वापसी होती है, उन्हें टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर इस्तेमाल किया जा सकता है, क्यों वो खुद प्लेइंग 11 का मौजूदा बैलेंस नहीं बिगाड़ना चाहेंगे. धोनी फिनिशर के तौर पर बैटिंग करने आ सकते हैं, शायद उनके फैंस भी कम से कम इतना तो जरूर उम्मीद करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ