हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 को लेकर केविन पीटरसन ने क्यों सुनाई एलिस्टर कुक को खरी-खोटी? गरमाया जैकब बेथेल का मुद्दा

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर अब 2 इंग्लिश खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने आरसीबी के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल को आईपीएल 2026 को छोड़कर बीच में ही इंग्लैंड लौटने की सलाह दी थी. अब इसको लेकर बवाल मच गया है.

विज्ञापन
kevin pietersen and alastair cook on jacob bethell

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि उसके कारण ही प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है. ऐसे में जैकब बेथेल को भी खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है. जिसके लेकर नाराजगी जताते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक ने बेथेल को लीग बीच में ही छोड़ने की सलाह दी थी. जिसको लेकर अब आरसीबी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कुक को खरी खोटी सुनाई है. अब बेथेल का मुद्दा गर्मा गया है.  

जैकब बेथेल को लेकर बोले थे एलिस्टर कुक 

शानदार फॉर्म में चल रहे जैकब बेथेल को आरसीबी प्लेइंग 11 में मौका नहीं दे पा रही है. जिसके कारण ही वो बेंच पर ही नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर एक पॉडकास्ट में पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा, ‘टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए उन्होंने जिस तरह से सिडनी में उस बॉलिंग अटैक के सामने और उन मुश्किल हालात में बैटिंग की. उसे देखकर हमे एक ऐसा खिलाड़ी मिला है. जिसको लेकर मुझे पूरा यकीन है कि यह लड़का ओपनिंग कर सकता हैं. अगर वह तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकता है, तो वह ओपनिंग भी कर सकता है. वह आईपीएल में बैठा है और कुछ भी नहीं कर रहा है. सबसे अच्छा तो यही होगा कि वह वापस आए और इंग्लैंड की मदद करने के लिए वारविकशायर के लिए ओपनिंग करे.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: हर मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी करते हैं ये काम, जिसके बाद गेंदबाजों के छूट जाते पसीने

विज्ञापन

केविन पीटरसन ने अब कुक को दिया जवाब 

एलिस्टर कुक के इस बयान से केविन पीटरसन बहुत ज्यादा नाराज हैं. उन्होंने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘एलिस्टर कुक को बिल्कुल भी समझ नहीं है कि आईपीएल में होना कैसा होता है? दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच हमेशा रहना कैसा होता है? इसलिए, जैकब बेथेल के बारे में उनकी राय की कोई अहमियत नहीं है. जैकब, तुम भारत में ही रहो. मुझे पता है कि भले ही तुम अभी खेल नहीं रहे हो, लेकिन तुम सीख रहे हो और आगे चलकर एक कहीं ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बनोगे.’ 

ये भी पढ़ें: LSG vs RR: रवींद्र जडेजा ने आखिर क्यों शिक्षा मंत्री को प्लेयर ऑफ द मैच किया डेडिकेट? राजस्थान के लिए खोला खाता 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola