मूंछों पर ‘उस्तरा’ चलाकर यशस्वी जायसवाल ने फैंस को चौंकाया, IPL 2026 में अब तक इन क्रिकेटरों के लुक्स हुए हैं वायरल

Cricketers Looks IPL: आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं. हाल ही में यशस्वी जायसवाल ने अपना लुक बदला है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खिलाड़ी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

yashasvi jaiswal rajat patidar
1 / 6

Cricketers Looks: IPL 2026 दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. करोड़ों फैंस इस टूर्नामेंट को देखते हैं. खिलाड़ी इसी वजह से खेल के साथ-साथ अपने लुक पर भी काफी ध्यान देते हैं. हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद IPL में भी ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं. कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने खास तौर पर IPL के लिए अपने लुक में बदलाव किया है. आइए IPL में खेलने वाले क्रिकेटर्स के कुछ अनोखे लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल2 / 6

यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से मूंछें रख रहे थे. फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा था. हालांकि, IPL 2026 के दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपना पूरा लुक ही बदल दिया. उन्होंने मूंछों पर उस्तरा चलवा लिया और अब पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार3 / 6

IPL 2026 में RCB के कप्तान रजत पाटीदार एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं. रजत को हमेशा फैंस ने छोटे बालों में देखा था. IPL 2026 में वो नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने बाल बड़े कर लिए हैं. कई लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा, वहीं कुछ फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा4 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने IPL 2026 के लिए स्पेशल लुक अपनाया है. उन्हें बड़े बाल रखना पसंद है लेकिन इस बार उन्होंने हेयर कलर भी कराया है. इससे वो एकदम अलग नजर आ रहे हैं. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज की तारीफ की है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा5 / 6

CSK का साथ छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा ने RR में नई शुरुआत की है. जडेजा इस बार एकदम अलग और खास लुक में नजर आ रहे हैं. वो हमेशा से अपने बाल बड़े रखते थे लेकिन IPL 2026 के लिए उन्होंने बज कट रखा है. जडेजा पर यह लुक काफी सूट भी कर रहा है.

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़6 / 6

रजत पाटीदार की तरह ही ऋतुराज गायकवाड़ भी छोटे बाल रखते थे. हालांकि, IPL 2026 के लिए CSK के कप्तान ने अपने बाल बड़े किए हैं. उन पर यह लुक काफी जच रहा है और फैंस ने उनके नए अंदाज की खूब तारीफ भी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन