IPL 2026: 'कोई सम्मान नहीं...' बुमराह के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख दंग रह गए दिग्गज! आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Reactions on Vaibhav Sooryavanshi Innings: वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने जसप्रीत बुमराह का भी हाल बेहाल कर दिया. इसी पर अब पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Vaibhav Sooryavanshi reactions
1 / 6

Reactions on Vaibhav Sooryavanshi Innings: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को दीवाना बना रहे हैं. सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस की खतरनाक गेंदबाजी को भी नहीं बख्शा. उन्होंने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. उन्होंने बुमराह समेत MI के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल था. सूर्यवंशी की इस तूफानी बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों की प्रतिक्रिया सामने आई. सभी ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ2 / 6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने X पर आकर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. वो जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के फैन हो गए. उन्होंने कहा, '15 साल का यह लड़का जसप्रीत बुमराह को छक्के मार रहा है. वाओ.'

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन3 / 6

आर अश्विन ने X पर पोस्ट डालते हुए दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय बन जाएंगे. उन्होंने कहा, 'हम उस दिन से दूर नहीं हैं, जब फैंस भीड़ लगाकर 15 साल के इस बच्चे को बल्लेबाजी करते हुए देखने जाएंगे. अभी से उनकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं.

हर्षा भोगले

हर्षा भोगले4 / 6

दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को किसी गेंदबाज की इज्जत से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने सूर्यवंशी की तारीफ में X पर लिखा, 'युवा वैभव सूर्यवंशी के लिए साख या प्रतिष्ठा का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना किया और बिना किसी परेशानी के छक्का जड़ दिया.'

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना5 / 6

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी और टैलेंट पर सुरेश रैना के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया. उन्होंने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी के पास एकदम जबरदस्त टैलेंट है.'

एंजेलो मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज6 / 6

श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उनका मानना है कि सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी करते हैं, तो गेंदबाजों को कोई सम्मान नहीं देते. उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजों का बिल्कुल सम्मान नहीं है. क्या शानदार टैलेंट है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन