IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, ये बल्लेबाज बना नंबर 1, देखें टॉप 5 की लिस्ट
Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. यशस्वी जायसवाल अब नंबर 1 बन चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी, रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

Orange Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग में फैंस की नजर ऑरेंज कैप पर होती है. सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को यह कैप मिलती है. पिछले कुछ मैचों से दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी के पास ऑरेंज कैप थी लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगे निकल चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा पिछड़ते जा रहे हैं और अब नंबर 5 पर आ चुके हैं. आइए IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
2 / 6समीर रिजवी को पीछे छोड़ अब यशस्वी जायसवाल ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 77 रन की पारी खेलकर वो नंबर 1 बन गए. जायसवाल अब तक तीन मैचों में 170 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.
समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स)
3 / 6समीर रिजवी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. दो मैचों में उन्होंने कुल 160 रन जड़े हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की तूफानी पारी शामिल है.
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)
4 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 48.33 का रहा है. उन्होंने अब तक दो अर्धशतक जड़े हैं.
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
5 / 6IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी, रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं. उन्होंने 3 मैचों में 40.66 के औसत से 122 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इसी बीच 248.97 का रहा है. वैभव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रन की तूफानी पारी खेलकर टॉप 5 में जगह बना ली.
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
6 / 6मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछला मैच खास नहीं रहा और वो मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बावजूद वो ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने 3 मैचों में 39.33 के औसत से अब तक 118 रन बनाए हैं.