हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs RR: राशिद खान की इस बड़ी गलती के कारण लगातार दूसरा मैच हारी गुजरात, रवि बिश्नोई बने राजस्थान के हीरो

GT vs RR: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर गुजरात टाइटंस के सामने राजस्थान रॉयल्स टीम की कड़ी चुनौती थी. दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया.

विज्ञापन
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals

GT vs RR: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन 19 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. उसके बाद टीम ने इसका फायदा उठाते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से आखिरी गेंद पर हार गई. 

राजस्थान रॉयल्स ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अहम 31 रन आक्रामक अंदाज में जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के भी जड़े. जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने 8 गेंदों में 18 रन ही बनाए. कप्तान रियान पराग और रवींद्र जडेजा ने निराश किया. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन ही बना सकी. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं अन्य गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला.  

राशिद खान की गलती से हारी गुजरात टाइटंस 

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. कुमार कुशाग्र ने 18 रन बनाए तो वहीं जोस बटलर ने 26 रन जोड़े. अंत में राशिद खान ने 24 रन बनाए, तो वहीं कगिसो रबाडा ने नाबाद 23 रन जोड़े. जिसके बाद भी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी और 6 रनों से मुकाबला हार गई. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘विदेशी खिलाड़ी’ कहे जाने पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, लंदन शिफ्ट होने के सवाल पर दिया करारा जवाब

कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने शाहरुख खान को रन आउट करा दिया था. अंत में यही गलती टीम को भारी पड़ गई. तुषार देशपांडे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड कर लिए. वहीं रवि बिश्नोई ने बीच के ओवरों में 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलटा था. जोफ्रा आर्चर ने भी 19वां ओवर बहुत अच्छा फेंका था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola