GT vs CSK: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अहमदाबाद में अपना-अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलने उतरी. जहां पर घरेलू मैदान पर गुजरात की टीम का दबदबा दिखा. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसका फायदा उठाते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 140 रनों पर ही सिमट गई और 89 रनों से मुकाबला हार गई.
गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. कपतान शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के जड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छ्क्के शामिल थे. टॉप 3 के इन स्टार बल्लेबाजों के दम पर ही गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB की टीम को मिली एक और गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट
हार के साथ सीएसके के सफर का हुआ अंत
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली गेंद पर ही संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया. संजू के साथ ही साथ उर्विल पटेल भी अपना खाता नहीं खोल सके. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 रन बनाए तो वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन ही जोड़े. कार्तिक शर्मा ने 19 रन बनाए तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 8 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाकर लड़ाई की लेकिन उसके बाद भी सीएसके की टीम 140 रनों पर ही सिमट गई. सीएसके की टीम को 89 रनों से हार मिली. गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज, कगिसो राबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ गुजरात टाइटंस की पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: GT vs CSK: अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, राशिद खान भी छूट गए पीछे
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines