GT vs CSK: अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, राशिद खान भी छूट गए पीछे

GT vs CSK: आईपीएल 2026 की जब शुरुआत हुई थी. उस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, लेकिन तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी 5 मैचों में उन्होंने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है.

Anshul Kamboj
1 / 6
Anshul Kamboj

GT vs CSK: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर टॉस जीतने के बाद सीएसके की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए. इस दौरान तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की, जिसके कारण ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

बहुत महंगे साबित हुए अंशुल कंबोज

बहुत महंगे साबित हुए अंशुल कंबोज 2 / 6

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवरों में 1 विकेट लेकर 56 रन लुटा दिए. आधा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद कंबोज पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे थे. हालांकि अब बहुत ज्यादा पिछड़ गए हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट किए हासिल

सबसे ज्यादा विकेट किए हासिल 3 / 6

स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में 14 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 25.24 की औसत से 21 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि सीएसके की टीम का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया है.

अंशुल कंबोज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

अंशुल कंबोज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड 4 / 6

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड अब तक राशिद खान के नाम था. उन्होंने आईपीएल 2025 में 33 छक्के खाए थे. वहीं कंबोज ने आईपीएल 2026 में कुछ 34 छक्के खाए हैं. जिसके साथ ही वो अब टॉप पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर हैं कगिसो राबाडा

दूसरे नंबर पर हैं कगिसो राबाडा 5 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक कगिसो राबाडा ने भी 31 छक्के खाए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है. ऐसे में कगिसो राबाडा इस सीजन में अंशुल कंबोज को इस शर्मनाक रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकते हैं.

प्लेऑफ से बाहर हो गई सीएसके

प्लेऑफ से बाहर हो गई सीएसके 6 / 6

गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती थी, लेकिन GT के खिलाफ उनकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है. जिसके कारण ही प्लेऑफ से चेन्नई बाहर हो गई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन