IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के लिए GT ने बनाया 'मास्टरप्लान', क्वालीफायर 2 से पहले कोच ने दी RR को चेतावनी!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर 2 मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें होंगी. GT के कोच पार्थिव पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने वैभव को आउट करने के लिए खास प्लान तैयार कर लिया है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव के लिए GT ने बनाया प्लान

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में हर टीम ने वैभव सूर्यवंशी का तोड़ निकालने की कोशिश की है लेकिन अब तक सभी असफल रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में RR के इस स्टार बल्लेबाज ने मात्र 29 गेंदों में 97 रन की बेहतरीन पारी खेली. अब सूर्यवंशी GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में उतरने वाले हैं. गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने बताया है कि उनकी टीम ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए मास्टरप्लान तैयार किया है.

विज्ञापन

GT ने बनाया वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लान

वैभव सूर्यवंशी का खौफ गेंदबाजों में नजर आ रहा है और GT को अगर फाइनल में जगह बनानी है, तो 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का विकेट शुरुआती ओवरों में झटकना होगा. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में GT के सहायक कोच पार्थिव पटेल नजर आए. उनसे वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा गया. उन्होंने वैभव के खिलाफ अपने प्लान का खुलासा नहीं किया लेकिन यह बता दिया कि उनके लिए अलग प्लानिंग की गई है.

विज्ञापन

पार्थिक पटेल ने कहा, ‘मैं अभी ब्रॉडकास्टर नहीं हूं. इसी वजह से मैं हमारे प्लान नहीं बता सकता हूं. वैभव सूर्यवंशी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. उम्मीद है कि हमारी योजना काम करेगी और हम उन्हें शुरुआती ओवरों में आउट कर देंगे. जब हम मैदान पर होंगे, तब पता चलेगा कि क्या होता है. वैभव सूर्यवंशी का बल्लेबाजी का अंदाज फैंस को पसंद है. उम्मीद है कि वो ज्यादा रन नहीं बनाएंगे.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का GT के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में तीन बार गुजरात टाइटंस का सामना किया है. तीन मैचों में उन्होंने कुल 168 रन बनाए हैं और उनका औसत 56 का रहा है. वैभव का स्ट्राइक रेट GT के खिलाफ 233.3 का है और वो एक शतक जड़ चुके हैं. IPL 2025 में GT के खिलाफ ही वैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़ा था और सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बन गए थे. वैभव का प्रदर्शन इस टीम के खिलाफ अच्छा है और क्वालीफायर 2 में भी RR को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ