वैभव सूर्यवंशी के कारण RR के इस धाकड़ बल्लेबाज को छोड़नी पड़ेगी टीम! पूर्व IPL चैंपियन ने बीच सीजन दी सलाह

Yashasvi Jaiswal: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण चर्चा का विषय बने हैं. इसी कारण यशस्वी जायसवाल लोगों की नजरों में नहीं आ पा रहे हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जायसवाल को टीम बदलने की सलाह दे दी है.

Vaibhav Sooryavanshi (24)
1 / 6

Yashasvi Jaiswal: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं. वैभव जब बल्लेबाजी करते हैं, तो साथी खिलाड़ी पर से फैंस की नजरें हट जाती हैं. कुछ ऐसा ही हाल यशस्वी जायसवाल के साथ हो रहा है. जब वैभव एक छोर से बड़े शॉट्स लगाते हैं, तो फैंस भूल जाते हैं कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं. इसी कारण से अब जायसवाल को टीम बदलने की सलाह मिली है.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल को पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह

यशस्वी जायसवाल को पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह2 / 6

पूर्व IPL चैंपियन अंबाती रायुडू ने ESPNCricinfo के शो पर बात करते हुए यशस्वी जायसवाल को टीम बदलने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम बदलने की जरूरत है. वो वैभव सूर्यवंशी के साथ नहीं खेल सकते हैं, क्योंकि हर बार वह उन्हें अपनी छाया में रख देते हैं. यशस्वी जायसवाल अपने आप में एक स्टार बल्लेबाज हैं.'

विज्ञापन

'किसी और टीम में जाने से होगा फायदा'

'किसी और टीम में जाने से होगा फायदा'3 / 6

अंबाती रायुडू का मानना है कि यशस्वी अगर दूसरी टीम का हिस्सा बनते हैं, तो वो बेहतर खेल पाएंगे. उन्होंने कहा, 'अगर वह किसी और टीम में जाते हैं, तो वहां अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. उन्हें अधिक मौके और बेहतर मंच की जरूरत है.'

'हर कोई वैभव सूर्यवंशी की छाया में ही रहेगा'

'हर कोई वैभव सूर्यवंशी की छाया में ही रहेगा'4 / 6

अंबाती रायुडू ने वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अंदाज की तारीफ की और कहा कि उनके साथ खेलने वाला खिलाड़ी हमेशा दबकर रह जाएगा. उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी लोगों को अपनी छाया में रखना जारी रखेंगे और उनके साथ कोई सीनियर खिलाड़ी होना चाहिए, जो उनके साथ रह पाए और उनके लिए खुश रहे. उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी को संतुष्ट रहना पड़ेगा और नॉन-स्ट्राइकर की भूमिका निभानी पड़ेगी.'

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल को किस टीम का बनना चाहिए हिस्सा?

यशस्वी जायसवाल को किस टीम का बनना चाहिए हिस्सा?5 / 6

अंबाती रायुडू ने यशस्वी जायसवाल के लिए सबसे बेस्ट टीम का भी सुझाव दिया और बताया कि MI के लिए खेलना सबसे बेहतर विकल्प होगा. रायुडू ने कहा, 'यशस्वी जायसवाल के लिए मुंबई इंडियंस एक अच्छी टीम साबित हो सकती है.'

यशस्वी जायसवाल का IPL 2026 में प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल का IPL 2026 में प्रदर्शन6 / 6

यशस्वी जायसवाल भले ही फैंस के बीच चर्चा का विषय नहीं है लेकिन IPL 2026 में अब तक उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने इस सीजन 15 मैच खेले हैं और 426 रन बनाए हैं. जायसवाल का औसत 32.76 का रहा है और उन्होंने 153.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उनके नाम इस सीजन 3 अर्धशतक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन