IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम को आईपीएल 2026 में अब तक सिर्फ 1 ही मुकाबले में हार मिली है. वो हार पंजाब की टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली है. इस हार के बाद टीम के लिए मुश्किले बढ़ने वाली थी, लेकिन अब टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. पिछले सीजन टीम का अहम खिलाड़ी अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला था. हालांकि अब उनको लेकर एक बड़ी खुशखबरी मिली है. वो जल्द ही प्लेइंग 11 में भी कमबैक कर सकते हैं.
पंजाब किंग्स की टीम को मिली बड़ी खुशखबरी
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी अजमातुल्लाह ओमरजई पहले टीम के साथ जुड़े थे. बाद में वो बीच सीजन में ही घर लौट गए. अब क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक वो 7 मई को दोबारा टीम के साथ जुड़ सकते हैं. उनके टीम में आने से फ्रेंचाइजी एक और बड़ा बदलाव कर सकती है. जेवियर बार्टलेट की पिटाई होने के बाद उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग ने प्लेइंग 11 से बाहर किया, लेकिन उनकी जगह टीम में आए लॉकी फर्ग्यूसन भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसे में कोच और कप्तान दोनों उनकी जगह अजमातुल्लाह ओमरजई को प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं. ओमरजई ने पिछले सीजन बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को एक साथ लगे 2 बड़े झटके! मैच विनर खिलाड़ी हो सकते हैं बड़ी सीरीज से बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल सकते हैं अजमातुल्लाह ओमरजई
श्रेयस अय्यर की टीम अपना अगला मुकाबला 3 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. उसके बाद 6 मई को फ्रेंचाइजी हैदराबाद के खिलाफ भिड़ने वाली है. हालांकि इन दोनों ही मैचों में अजमातुल्लाह ओमरजई नहीं खेल पाएंगे. 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना करेगी. जहां पर इस सीजन पहली बार अजमातुल्लाह ओमरजई को खेलने का मौका मिल सकता है. पंजाब किंग्स की टीम फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बहुत आगे नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कमबैक के कारण बिगड़ गया इन 3 टीमों का खेल, तेजी से बिगड़ा समीकरण
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines