हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आया सामने! ओपनिंग मैच में RCB का इस टीम से होगा सामना

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का फैंस बहुत ही लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फैंस का ये लंबा इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है. आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल अब सामने आ गया है! ओपनिंग मुकाबला मौजूदा चैंपियन आरसीबी और इस चैंपियन टीम के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन
IPL 2026 Schedule First Phase

IPL 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद से ही फैंस आईपीएल 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे. इस बार आईपीएल 2 फेज में होने वाला है. पहला फेज 28 मार्च से खेला जाने वाला है. फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है. आईपीएस 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है! हालांकि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की तरफ से इसको लेकर पुष्टि नहीं आई है. मीडिया में आईपीएल 2026 का शेड्यूल लीक हो गया है.

2 फेज में खेला जाएगा आईपीएल 2026 

आईपीएल 2026 को 2 फेज में खेला जाना है. पहले फेज में सिर्फ 20 मैच होंगे, वहीं बाकी के मुकाबले दूसरे फेज में खेले जाने वाले हैं. असम, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में चुनाव के कारण ही बीसीसीआई शेड्यूल को 2 फेज में जारी करने वाली है. मीडिया पर पहले फेज का शेड्यूल लीक हो गया है. जिसके मुताबिक पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 4 अप्रैल को पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने वाली है.

ये भी पढ़ें: ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिला मौका

विज्ञापन

यहां पर देखें पहले 20 मैच का संभावित शेड्यूल

मैच नं.तारीखदिनमैच (घरेलू टीम बनाम विपक्षी टीम)स्थान
128/03/26शनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबादबेंगलुरु
229/03/26रविवारमुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्समुंबई
330/03/26सोमवारराजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी
431/03/26मंगलवारपंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्समुल्लांपुर
501/04/26बुधवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सलखनऊ
602/04/26गुरुवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता
703/04/26शुक्रवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्सचेन्नई
804/04/26शनिवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसदिल्ली
904/04/26शनिवारगुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
1005/04/26रविवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सहैदराबाद
1105/04/26रविवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरु
1206/04/26सोमवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्सकोलकाता
1307/04/26मंगलवारराजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंसगुवाहाटी
1408/04/26बुधवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्सदिल्ली
1509/04/26गुरुवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सकोलकाता
1610/04/26शुक्रवारराजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुवाहाटी
1711/04/26शनिवारपंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादमुल्लांपुर
1811/04/26शनिवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई
1912/04/26रविवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्सलखनऊ
2012/04/26रविवारमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमुंबई

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB के ये 5 खिलाड़ी बेंच करेंगे गर्म! कुछ खिलाड़ी इस सीजन बने हैं टीम का हिस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola