IPL 2026 में RCB के ये 5 खिलाड़ी बेंच करेंगे गर्म! कुछ खिलाड़ी इस सीजन बने हैं टीम का हिस्सा
IPL 2026, RCB: आईपीएल 2026 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. जिसके लिए अभी से ही सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें आरसीबी का नाम भी शामिल है. आरसीबी की टीम में कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल हुई हैं. टीम इस बार टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

IPL 2026, RCB: आरसीबी की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका देंगे, जिन्होंने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. आरसीबी की विनिंग टीम के कई मैच विनर खिलाड़ी अभी भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम 5 युवा खिलाड़ियों को पूरे सीजन बेंच पर ही बिठा सकती है.
अभिनंदन सिंह
2 / 6गेंदबाज अभिनंदन सिंह पिछले सीजन भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी थी. इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ सकता है. अभिनंदन का प्लेइंग 11 में शामिल होने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है.
सात्विक देसवाल
3 / 6ऑलराउंडर सात्विक देसवाल को भी फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. आरसीबी की टीम लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में बहुत ज्यादा युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह देना मुश्किल नजर आ रहा है.
विकी ओस्तवाल
4 / 6इस टीम में ऑलराउंडर विकी ओस्तवाल भी नजर आ रहे हैं. विकी को भी फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए इंतजार ही करना होगा. इस पूरे सीजन में विकी को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.
कनिष्क चौहान
5 / 6अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर कनिष्क चौहान भी इस टीम का हिस्सा हैं. हालांकि टीम अभी भी क्रुणाल पांड्या को भी टीम में मौका देने वाली है. जिसके कारण कनिष्क को मौके का इंतजार करना होगा.
विहान मल्होत्रा
6 / 6युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा भी अभी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर आ रहे हैं. मल्होत्रा को भी मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल की ही फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह खतरे में है, ऐसे में विहान को तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.