हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया खेल, गुजरात टाइटंस को हुआ फायदा

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया. जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती थी. दिल्ली की टीम ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
LSG vs DC

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को उनके घर में घुसकर 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने अंत में दिल्ली की टीम को आसानी से जीत दिला दी. एक समय दिल्ली ने 26 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. इस मुकाबले में जीत के बाद ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है. जिससे गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा फायदा मिला है. 

दिल्ली की टीम ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल 

लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली इस हार से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं शानदार जीत दर्ज करने के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरे पायदान पर नजर आ रही है. टॉप पर राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार है. वहीं दूसरे स्थान पर आरसीबी की टीम अभी भी बनी हुई है. मुंबई इंडियंस 1 स्थान के नुकसान के कारण चौथे नंबर पर पहुंच गई. वहीं पंजाब किंग्स की टीम 5वें नंबर पर अब नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ही नजर आ रही है. वहीं 9वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बनी हुई है. केकेआर और गुजरात टाइटंस की टीम को 1-1 स्थान का फायदा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: LSG vs DC: ऋषभ पंत OUT या Not Out? एक गलती के कारण लौटना पड़ा पवेलियन

विज्ञापन

यहां देखें LSG vs DC मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

क्रमांकटीममैच (P)जीते (W)हारे (L)परिणाम नहीं (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RR11002+4.171
2RCB11002+2.907
3DC11002+1.397
4MI11002+0.687
5PBKS11002+0.509
6GT10100-0.509
7KKR10100-0.687
8LSG10100-1.397
9SRH10100-2.907
10CSK10100-4.171

ये भी पढ़ें: PCB के फैसले से सहमत नहीं हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान, बैन के खिलाफ उठाई आवाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola