IPL 2026: फिट हुए एमएस धोनी, फिर भी CSK के लिए नहीं करना चाहते वापसी? सामने आया चौंकाने वाला कारण

MS Dhoni Fitness Update: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. सभी धोनी की वापसी देखना चाहते हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स में संकेत मिल रहे हैं कि 'थाला' शायद कुछ और मैच नहीं खेलेंगे.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

MS Dhoni Fitness Update: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला है. सभी के मन में यही सवाल है कि एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा बनेंगे या नहीं. बता दें कि धोनी पिंडली की चोट के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि धोनी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और GT के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. हालांकि, अब उनके कमबैक को लेकर बुरी खबर सामने आई है.

विज्ञापन

धोनी की वापसी पर कोच ने क्या कहा?

धोनी की वापसी पर कोच ने क्या कहा?2 / 6

CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर कहा, 'एमएस धोनी ठीक हो रहे हैं. वो अभी पूरी तरह फिट होने की राह पर हैं और धोनी वह सब कुछ कर रहे हैं, जो उनसे कहा जा रहा है.'

विज्ञापन

फिट हैं एमएस धोनी!

फिट हैं एमएस धोनी!3 / 6

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी पूरी तरह फिट हो गए हैं. हालांकि, 44 साल के धोनी मौजूदा समय में किसी भी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान नहीं चाहते कि वो किसी भी तरह से पिछले कुछ मैचों के टीम कॉम्बिनेशन को खराब करें.

धोनी जानबूझकर नहीं खेल रहे?

धोनी जानबूझकर नहीं खेल रहे?4 / 6

रिपोर्ट से तो यही पता चलता है कि एमएस धोनी युवाओं को मौका देना चाहते हैं. CSK की IPL 2026 में शुरुआत बेहद निराशाजनक साबित हुई थी लेकिन उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी की. पिछले चार में से तीन मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है. धोनी इसी वजह से टीम के जीत के कॉम्बिनेशन को खराब नहीं करना चाहते होंगे.

विज्ञापन

धोनी कब करेंगे वापसी?

धोनी कब करेंगे वापसी?5 / 6

एमएस धोनी अगर फिट होने के बावजूद नहीं खेल रहे हैं, तो इसका अर्थ यह है कि जब टीम को आवश्यकता होगी, तभी उनकी वापसी होगी. अगर उनकी टीम की फॉर्म में दोबारा गिरावट आती है और टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की जरूरत पड़ती है, तब धोनी का कमबैक हो सकता है.

कब होगा CSK का अगला मैच?

कब होगा CSK का अगला मैच?6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहा है. दोनों टीमें चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोपहर 3:30 बजे यह मैच शुरू होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन