IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान! देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप लगातार नए-नए दावेदारों के पास जा रही है. वैभव सूर्यवंशी से SRH के स्टार बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप छीन ली. आइए ऑरेंज कैप की टॉप 5 लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Virat Kohli Vaibhav Sooryavanshi (2)
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. 25 अप्रैल को दो मैच देखने को मिले और रनों की खूब बारिश हुई. इसी वजह से एक ही दिन में चार अलग-अलग खिलाड़ियों के पास ऑरेंज कैप थी. दिन की शुरुआत में विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 थे. इसके बाद केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा एक-एक करके यह कैप जीतने में सफल हुए. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा के पास इस समय ऑरेंज कैप है. वैभव सूर्यवंशी SRH के खिलाफ शतक जड़ने के बाद ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में सफल हुए थे लेकिन अभिषेक शर्मा ने फिर जोरदार अर्धशतक लगाया और यह कैप अपने नाम की. शर्मा अब तक 8 मैचों में 380 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी3 / 6

वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीन गई है और वो दूसरे पायदान पर आ गए हैं. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 8 मैच खेले हैं और कुल 357 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने 234.86 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. टूर्नामेंट में वो दो अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल4 / 6

केएल राहुल ने IPL 2026 में PBKS के खिलाफ नाबाद 152 रन की पारी खेली. इसी के चलते वो ऑरेंज कैप की रेस में अभी नंबर 3 पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में कुल 357 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 59.5 का रहा है और उन्होंने 187.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन5 / 6

SRH के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 4 पर आ गए हैं. उन्होंने 8 मैचों में 349 रन बनाए हैं. क्लासेन का औसत 49.85 का रहा है और उन्होंने 149.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 6

विराट कोहली के पास एक दिन पहले तक ऑरेंज कैप थी लेकिन अब वो इस रेस में पांचवें पायदान पर आ गए हैं. उन्हें तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. खैर, विराट ने IPL 2026 में अब तक 7 मैच खेले हैं और 54.66 के औसत से 328 रन बनाए हैं. विराट IPL 2026 में कुल 3 अर्धशतक लगा चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन