हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs KKR: अजिंक्य रहाणे की इस गलती के कारण चौथा मैच हारी केकेआर, सीएसके को मिली दूसरी जीत 

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की कड़ी चुनौती थी. इस मुकाबले में घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
CSK vs KKR

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार 3 मुकाबले हारने के बाद अब शानदार कमबैक कर चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में टीम का पुराना अंदाज देखने को मिला. जहां पर अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी और 32 रनों से मुकाबला हार गई. 

चेन्नई सुपर किंग्स ने खड़ा किया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में ही 38 रन जड़ दिए. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदो में अहम 41 रन बनाए. जिसके बाद अंत में सरफराज खान ने 23 रन बनाए तो वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 13 रन बनाए. जिसके कारण ही सीएसके की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट झटके. वहीं अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को भी 1-1 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: कार्तिक त्यागी के जाल में फंसे संजू सैमसन, Video में देखें कैसे हवा उड़ी गिल्लियां

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे की गलती पड़ी केकेआर को भारी  

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को खराब शुरुआत मिली. फिन एलन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद ओपनिंग करने आए सुनील नरेन ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्लो बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 28 रन ही बनाए. इस धीमी पारी के कारण केकेआर के अन्य गेंदबाजों पर भी दबाव बढ़ गया. अंगकृष रघुवंशी भी सिर्फ 17 रन ही जोड़ सके. कैमरून ग्रीन तो गोल्डन डक पर आउट हो गए. अंत में रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 31 रन तो वहीं रमनदीप सिंह ने 35 रन बनाकर लड़ाई की, लेकिन उसके बाद भी केकेआर की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी और 32 रनों से मुकाबला हार गई. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं अंशुल कंबोज को भी 2 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: विराट कोहली के फैंस को लगा बड़ा झटका! नई रिपोर्ट से आरसीबी फ्रेंचाइजी की बढ़ी समस्या

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola