Dewald Brevis Return: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है. उन्हें अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आ रही है. उनका अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपौक में होने वाला है. इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सभी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. उनकी बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करने के लिए डेवाल्ड ब्रेविस मैदान पर वापसी करने वाले हैं. उन्होंने खुद एक शो के दौरान फैंस को खुशखबरी दी.
वापसी के लिए तैयार डेवाल्ड ब्रेविस
डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए थे. बताया जा रहा था कि वो शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे. फैंस उनकी जल्द से जल्द मैदान पर वापसी देखना चाहते हैं. हाल ही में एक शो के दौरान ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस नजर आए थे. इसी बीच ब्रेविस ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी और बताया कि वो 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं 11 अप्रैल को आप लोगों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता. हम कहीं भी खेलें, आपको देखने का इंतजार रहेगा.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, लेकिन हार के बाद उठा दिया ये बड़ा सवाल!
CSK के CEO ने भी दिया बड़ा अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कुछ समय पहले डेवाल्ड ब्रेविस की चोट पर अपडेट देते हुए बताया था कि अगले मैच के लिए यह साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज उपलब्ध हो जाएगा. अब CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए बताया कि ब्रेविस के DC के खिलाफ चेपौक में खेलने की उम्मीद है लेकिन उनकी फिटनेस पर सब कुछ निर्भर करता है. उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले मैच के लिए डेवाल्ड ब्रेविस उपलब्ध रहेंगे लेकिन यह चीज उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है. हमारे पास अगले मैच से पहले कुछ दिन हैं.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: कप्तान हार्दिक ने किसके सिर फोड़ा मुंबई इंडियंस की हार का ठीकरा? कहा- उन्हें जिम्मेदारी से खेलना था
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines