IPL 2026: CSK के कप्तान ने बताया कब मैदान पर मैदान पर उतरेंगे धोनी! फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. फैंस लंबे समय से उनरी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

ruturaj gaikwad on ms dhoni

ruturaj gaikwad on ms dhoni

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें चेपॉक के मैदान पर आमने-सामने हैं. इस मुकाबले से महेंद्र सिंह धोनी की वापसी होने की उम्मीद थी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और धोनी हैदराबाद के खिलाफ भी खेलने नहीं उतरे. जिससे सभी फैंस का दिल टूट गया. हालांकि टॉस के समय सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. जिसको सुनकर माही के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है. 

विज्ञापन

कब मैदान पर वापसी करेंगे महेंद्र सिंह धोनी? 

आईपीएल 2026 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी एक भी मुकाबले के दौरान स्टेडियम में नहीं आए थे. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो स्टेडियम में आए हैं. जिससे फैंस को उनके खेलने की उम्मीद जगी थी. टॉस के समय जब रवि शास्त्री ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से धोनी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘वो आज यहां आए हैं लेकिन अभी वो खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उम्मीद करते हैं कि हम ये मुकाबला जीते और वो अगला मुकाबला खेलने के लिए उतरे.’ गायकवाड़ के इस बयान से फैंस के अंदर बड़ी खुशी है. सभी उम्मीद कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘सुसाइडल मूव’… रियान पराग पर बुरी तरह क्यों भड़के सुनील गावस्कर? सरेआम लगाई क्लास

इस दिन सीएसके खेलेगी आखिरी मुकाबला 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना आखिरी मुकाबला 21 मई खेलने वाली है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उस मैच को भी अपने नाम करना होगा. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. हालांकि धोनी ऐसे बड़े मुकाबले में अपने बल्ले का जादू दिखा सकते हैं. हालांकि देखना ये अहम होगा कि अगर धोनी की टीम में एंट्री होती है, तो कौन प्लेइंग 11 से बाहर जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ