‘सुसाइडल मूव’... रियान पराग पर बुरी तरह क्यों भड़के सुनील गावस्कर? सरेआम लगाई क्लास
सुनील गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की आलोचना की है. उनके एक कदम को गावस्कर ने गलत बताया और मुकाबला गंवाने की असली वजह भी बताई. गावस्कर ने सरेआम पराग के फैसले को गलत बताया.

17 मई को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. इस मैच में दिल्ली ने राजस्थान को हराया और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान को इस मैच के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. अब सुनील गावस्कर भी पराग की कप्तानी पर भड़के हैं. उन्होंने पराग को लेकर बड़ा बयान दिया है.
गावस्कर ने सुनाई खरी खोटी
2 / 6रियान पराग ने 18वां ओवर डोनोवन फरेरा से कराया था. इस बात पर सुनील गावस्कर भड़क गए और पराग की कप्तानी पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा “18वें ओवर में डोनोवन फेरेरा को गेंद सौंपना आत्मघाती कदम था. आप एक धीमी गति के गेंदबाज को ऐसी पिच पर ला रहे हैं जो उसे कोई मदद नहीं दे रही है. वह बस सही जगह पर गेंदबाजी कर रहा था. यह मैच में उसका पहला ओवर था,”
सरेआम की आलोचना
3 / 6उन्होंने आगे कहा "फरेरा ने बल्ले से गोल्डन डक भी बनाया था. कभी-कभी आपको यह देखना पड़ता है कि उस दिन किस्मत आपका साथ दे रही है या नहीं. अगर उसने 40 या 50 रन बनाए होते और उसका आत्मविश्वास चरम पर होता, तो उसे एक ओवर देना उचित होता. लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गया, फिर भी आपने उसे गेंद दी." ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर छीनेंगे सूर्यकुमार यादव से कप्तानी? टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
मिलर और अक्षर ने बटोरे थे रन
4 / 6फरेरा जब 18वां ओवर करने के लिए आए तब क्रीज पर घातक बल्लेबाज डेविड मिलर और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे. फरेरा ने इस ओवर में 16 रन खर्च किए और मैच का रुख यहां से बदल गया था. इस ओवर में मिलर और अक्षर ने एक-एक छक्का भी जड़ा था. ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: BCCI का मास्टर स्ट्रोक, खत्म होगा मोहम्मद शमी इंतजार! इस सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है वापसी
राजस्थान ने बनाए थे 193 रन
5 / 6इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए थे. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 46, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 और रियान पराग ने 26 गेंदों में 51 रन बनाए थे.
दिल्ली ने दर्ज की जीत
6 / 6लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.2 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और 2 अंक अपने खाते में डाल लिए. दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 51 और केएल राहुल ने 42 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी.