IPL 2026 Both Groups Revealed: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है. इंडियन प्रीमियर लीग में जब से दो नई टीमें जुड़ी हैं, तब से हर सीजन में दो अलग-अलग ग्रुप रहते हैं. हर एक ग्रुप में कुल 5 टीमें होती हैं. सभी के मन में सवाल था कि कौन सी टीम किस ग्रुप का हिस्सा है. BCCI ने इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी थी. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान IPL 2026 के दोनों ग्रुप का खुलासा हो गया है.
IPL 2026 में किस ग्रुप में कौन सी टीम?
ग्रुप A
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- राजस्थान रॉयल्स (RR)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- पंजाब किंग्स (PBKS)
ग्रुप B
- मुंबई इंडियंस (MI)
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- गुजरात टाइटंस (GT)
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती 6 मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी! हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या है ग्रुप का महत्व?
IPL में जब 8 टीमें होती थीं, तो सभी फ्रेंचाइजी दो-दो बार आमने-सामने आती थीं. टीमों के 14-14 मैच होते थे. अब 10 टीमें होने के बाद हर फ्रेंचाइजी के कुल 18 मैच होने चाहिए थे. हालांकि, BCCI ने 14 मैच कराने के लिए ग्रुप सिस्टम शुरू किया. हर टीम अपने ग्रुप में मौजूद फ्रेंचाइजी से सिर्फ एक बार खेलती है और दूसरे ग्रुप में मौजूद सभी 5 टीमों से उनके दो मैच होते हैं. इस व्यवस्था के तहत हर टीम टूर्नामेंट में 14 मैच खेलती है.
सिर्फ एक बार हो रहा CSK vs RCB मैच
IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जब जारी हुआ, तो फैंस यह देखकर निराश रह गए कि CSK और RCB के बीच सिर्फ एक ही मैच हो रहा है. दोनों ही IPL की सबसे बड़ी टीमों में गिनी जाती हैं और उन्हें आमने-सामने देखना हमेशा ही रोचक होता है. इस बार CSK और RCB को ग्रुप A में रखा गया है और नियमों के अनुसार एक ही ग्रुप में होने के कारण वो लीग स्टेज में सिर्फ एक ही बार आमने-सामने आ सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 5 अप्रैल 2026 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: विराट-पडिक्कल के तूफान में उड़ी SRH, पहले मैच में RCB की एकतरफा जीत
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
17 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
17 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
51 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines