IPL 2026: क्रिकेटर्स अब सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी छाए रहते हैं. कुछ खिलाड़ी अपनी फिटनेस के कारण भी चर्चा में रहते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. आज के समय में खिलाड़ी बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों को भी चुनौती देते हैं. बॉलीवुड के स्टार एक्टर ने अब आईपीएल 2026 के दौरान क्रिकेटर्स से डर लगने की बात कही है. इसके अलावा इस स्टार अभिनेता ने आज के समय के खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
बॉलीवुड के स्टार ने दिया बड़ा बयान
एक्टर रणदीप हुड्डा की जल्द ही जिओहॉटस्टार पर ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ नाम की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है. जिसका प्रमोशन करने के लिए वो स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो पहुंचे थे. जहां पर उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और मोहम्मद कैफ भी नजर आ रहे थे. इस दौरान कैफ आईपीएल 2026 में हो रही खराब फिल्डिंग के बारे में बात कर रहे थे. इस बारे में जब रणदीप हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा अब क्रिकेटर्स और एक्टर्स में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. दोनो लगभग सेम ही हो गए हैं. अभिनेता की तरह अब खिलाड़ियों को भी पता चल गया है कि कैमरे पर क्या करना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी जॉब भी खतरे में आ गई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के 5 सबसे चर्चित खिलाड़ी, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं
आईपीएल 2026 में हो रही है खराब फील्डिंग
मौजूदा समय में क्रिकेट का लेवल हर तरह से बेहतर हो रहा है, लेकिन एक मामले में ऐसा नहीं है. आईपीएल 2026 के दौरान बहुत ही खराब फील्डिंग देखने को मिली है. लगभग सभी टीमों के खिलाड़ी कैच छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. खासकर पंजाब किंग्स के शशांक सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं. हालांकि उसके बाद भी इन खिलाड़ियों की टीम प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही है. इस सीजन सबसे ज्यादा कैच छूटे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में कैसे अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है KKR? रहाणे की टीम को करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
29 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
41 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines