IPL 2026 के 5 सबसे चर्चित खिलाड़ी, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. भले ही युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया हो, लेकिन फैंस के फेवरेट अभी भी दिग्गज खिलाड़ी ही हैं.

Rohit Sharma, Vaibhav Sooryavanshi and Virat Kohli
1 / 6
Rohit Sharma, Vaibhav Sooryavanshi and Virat Kohli

IPL 2026: आईपीएल 2026 में भी दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है. भले ही दिग्गज खिलाड़ियों का मैदान पर प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम की ही चर्चा हुई है. Distillery ने आईपीएल 2026 के 5 चर्चित खिलाड़ियों के बारे में बताया है. इस लिस्ट में 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं नजर आ रहा है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कोहली के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर 44 प्रतिशत लोग किंग कोहली के बारे में ही बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. हालांकि उसके बाद भी वो चर्चा में बने हुए हैं. धोनी के बारे में 21 प्रतिशत फैंस बात कर रहे हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 4 / 6

मुंबई इंडियंस के दिग्गज रोहित शर्मा लिस्ट में तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन देखने को मिल रहे हैं. हिटमैन के बारे में आईपीएल 2026 के दौरान 18 प्रतिशत लोग बात कर रहे हैं. 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन5 / 6

सीएसके में अब आ गए संजू सैमसन भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. संजू के बल्ले से भी रनों का बारिश हो रही है. सैमसन के बारे में 10 प्रतिशत फैंस बात कर रहे हैं. संजू ने इस सीजन अब तक 2 शतक जड़े हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल 6 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. राहुल भी बल्ले के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिलहाल 8 प्रतिशत फैंस राहुल के बारे में बात कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन