IPL 2026 में कैसे अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है KKR? रहाणे की टीम को करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम शुरुआती 6 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी. जिसके कारण ही टीम के ऊपर सबसे पहले बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. हालांकि उसके बाद फ्रेंचाइजी ने कमबैक करते हुए बैक टू बैक 4 मैचों में जीत दर्ज कर ली है.

Kolkata Knight Riders IPL 2026
1 / 6
Kolkata Knight Riders IPL 2026

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शुरुआती 6 मैचों के बाद सिर्फ 1 अंक पर ही नजर आ रही थी. हालांकि उसके बाद भी केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास टॉप 4 में जाने का अभी भी मौका है. हालांकि उसके लिए अनुभवी कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम को बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

8वें नंबर पर है केकेआर

8वें नंबर पर है केकेआर 2 / 6

केकेआर की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं. जिसमें उनकी टीम को 5 मैचों में हार मिली तो वहीं 4 मुकाबले में जीत दर्ज की है. वहीं 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. जिसके कारण ही उनके 9 अंक हो गए हैं. टेबल में वो 8वें नंबर पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

प्लेऑफ में जाने के लिए करना होगा बड़ा काम

प्लेऑफ में जाने के लिए करना होगा बड़ा काम 3 / 6

कोलकाता की टीम के पास 4 मैच बचे हुए हैं. प्लेऑफ में जाने के लिए कोलकाता की टीम को अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. हालांकि कम के कम 3 मैच तो कोलकाता को बड़े अंतर से अपने नाम करना ही होगा.

इन टीमों से होगा सामना

इन टीमों से होगा सामना 4 / 6

नाइट राइडर्स को अगला मुकाबला 13 मई को आरसीबी के खिलाफ खेलना है. वहीं मई 16 को गुजरात टाइटंस से टक्कर होगी. वहीं 20 मई को मुंबई इंडियंस से भी मुकाबला होने वाला है. वहीं आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होना है.

विज्ञापन

आरसीबी-गुजरात का काम खराब कर सकती है केकेआर

आरसीबी-गुजरात का काम खराब कर सकती है केकेआर 5 / 6

अजिंक्य रहाणे की टीम के पास गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का काम खराब करने का मौका है. अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो वो प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना सकते हैं.

फॉर्म में नजर आ रहे हैं बड़े खिलाड़ी

फॉर्म में नजर आ रहे हैं बड़े खिलाड़ी 6 / 6

आधा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. फिन एलन और कैमरून ग्रीन के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल रहा है. वहीं गेंदबाजी में सुनील नरेन भी अपना योगदान दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन