IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी हुआ अगले मैच से बाहर

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. फ्रेंचाइजी जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इस बीच टीम को अगले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी को इंजरी हो गई है.

Royal Challengers Bengaluru

Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही विपक्षी टीमें आरसीबी के खिलाफ दबाव में नजर आ रही है. अगला मुकाबला आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वाली हैं. इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी इंजरी के कारण अब दिल्ली के खिलाफ मैच से बाहर हो गया है. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम युवा खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका देगी. 

विज्ञापन

आरसीबी के लिए आई बुरी खबर 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की टीम अपना अगला मुकाबला खेलेगी. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. इस मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर बल्लेबाज फिल साल्ट इंजरी के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेले थे. वो अभी भी फिट नहीं हो पाए हैं, ऐसे में वो दिल्ली के खिलाफ भी नहीं खेलने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उनकी जगह प्लेइंग 11 में जैकब बेथेल को ही खिलाने वाली है. बेथेल विराट कोहली के साथ मिलकर आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेथेल हालांकि सिर्फ 14 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में वो दिल्ली के खिलाफ बड़ी पारी खेलने का पूरा प्रयास करेंगे. 

विज्ञापन

नॉकआउट के करीब है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

आईपीएल 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं. नॉकआउट में पहुंचने के लिए एक टीम को कम से कम 8 मुकाबले जीतने होते हैं. ऐसे में आरसीबी की टीम को अगले 7 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले ही अपने नाम करने हैं. जिस फॉर्म में फिलहाल आरसीबी की टीम चल रही है. ऐसे में वो पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में ही फिनिश करना चाहेगी. जिससे फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें 2 मौके मिल सके. आरसीबी की टीम भी बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने की दावेदार नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ