CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, रोहित-कोहली और धोनी को एक झटके में छोड़ा पीछे

CSK vs GT: जीटी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में संजू सैमसन ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली हो. लेकिन उन्होंने एक झटके में रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. संजू ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

Cricket News - 2026-04-26T162825.086
1 / 6

CSK vs GT:  आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को डबल हेडर में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में सीएसके की ओर से संजू सैमसन फ्लॉप हुए. पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले संजू से इस मैच में खासा उम्मीदें थीं. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है.  

विज्ञापन

संजू सैमसन ने रचा इतिहास

संजू सैमसन ने रचा इतिहास2 / 6

संजू सैमसन आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा सुरेश रैना ने किया था. लेकिन अब संजू ने रैना को पछाड़कर ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

बनाए सबसे तेज 5 हजार रन

बनाए सबसे तेज 5 हजार रन3 / 6

संजू ने आईपीएल में अपने 5 हजार रन पूरे करने के लिए 3555 गेंदों का सहारा लिया. इससे पहले सुरेश रैना ने 3620 गेंदों में अपने 5 हजार आईपीएल रन पूरे किए थे. लेकिन अब संजू गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले बैटर बन गए हैं.

कई दिग्गज छूटे पीछे

कई दिग्गज छूटे पीछे4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 3688 गेंदों में 5 हजार आईपीएल रन पूरे किए थे. वहीं, एमएस धोनी ने 3691 गेंदों में ऐसा कारनामा किया था. वहीं, रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने 3817 गेंदों में अपने 5 हजार रन बनाए थे.

विज्ञापन

जीटी के खिलाफ हुए फ्लॉप

जीटी के खिलाफ हुए फ्लॉप5 / 6

जीटी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में संजू शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर नहीं आए. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की गेंद पर वह आज फंसते हुए नजर आए. वह 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए. कगिसो रबाडा ने उन्हें चलता किया.

शानदार फॉर्म में संजू

शानदार फॉर्म में संजू6 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक संजू सैमसन ने 8 मैचों की 8 पारियों में 50.66 की औसत के साथ 304 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक अपने नाम किए हैं. संजू सीएसके के लिए इस सीजन धमाल मचा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन