IPL 2026: CSK के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 4 बल्लेबाज, दिग्गजों की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ठीक-ठाक प्रदर्शन करती हुई ही नजर आ रही है. कुछ मुकाबले में टीम को जीत मिली तो वहीं कुछ में टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. हालांकि इस बीच एक स्टार खिलाड़ी ने लंबे समय के बाद कमबैक किया है.

Ruturaj Gaikwad IPL 2026
1 / 6
Ruturaj Gaikwad IPL 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए. ऐसे समय में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 74 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 158 रन बना सकी. इस पारी के बाद गायकवाड़ खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. सीएसके के लिए 4 बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी छक्के जड़ने में माहिर हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक 234 छक्के जड़े हैं. माही फिलहाल इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं.

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना3 / 6

मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना सीएसके के लिए सबसे बड़े मैच विनर थे. रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 180 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. रैना भी आसानी के साथ बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते थे.

शिवम दुबे

शिवम दुबे 4 / 6

बीच के ओवरों में छक्कों की बारिश करने के लिए पहचाने जाने वाले शिवम दुबे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. पावर हिटर शिवम दुबे ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 106 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़5 / 6

मौजूदा समय में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक आईपीएल में 78 पारियां खेली है. इस दौरान उन्होंने 2680 रन 38.84 की औसत से बनाए हैं. अब तक गायकवाड़ ने सीएसके के लिए 101 छक्के जड़े हैं. 

गायकवाड़ ने किया कमबैक

गायकवाड़ ने किया कमबैक6 / 6

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे गायकवाड़ ने अब कमबैक कर लिया है. मुश्किल विकेट पर गायकवाड़ ने एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की है. इसी के साथ सीजन के 8वें मुकाबले में उन्होंने 30 रनों का आंकड़ा पार किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन