Axar Patel Statement: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. DC ने 265 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हासिल करना नामुमकिन सा नजर आ रहा था. हालांकि, PBKS ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की हार से हर कोई हैरान नजर आया. अब इसे लेकर अक्षर पटेल का बड़ा बयान सामने आया और वो अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं थे.
‘हम हार के हकदार हैं…’
दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद अक्षर पटेल का पोस्ट मैच इंटरव्यू में दर्द छलका. उन्होंने बताया कि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को कोई सपोर्ट नहीं था. ऐसे में जब मौके बन रहे थे, तब फील्डर्स को बेहतर योगदान देना चाहिए था, जिस मामले में वो पीछे रह गए और कई कैच छूटे. उन्होंने कहा, ‘यह जिस तरह की पिच है, अगर आप गेंदबाजों को सपोर्ट नहीं करते हैं और लगातार मौके गंवाते हैं, तो फिर हम हार के हकदार हैं. यह सबसे बड़ी बात है. यह अच्छी पिच थी और ग्राउंड छोटा था, तो छक्के लगने वाले थे.’
पटेल ने कहा, ‘जब मौका आया, तो फिर उनका फायदा नहीं उठाया गया. ऐसी पिच पर अगर आप गेंदबाजों का साथ नहीं देंगे, तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं. हमें अपने गेंदबाजी अटैक पर नजर रखनी होगी. कई मौके हमने गंवा दिए और यह हार का मुख्य कारण है. इस तरह के विकेट पर 264 रन काफी अच्छा स्कोर था.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: फिट हुए एमएस धोनी, फिर भी CSK के लिए नहीं करना चाहते वापसी? सामने आया चौंकाने वाला कारण
‘गलतियों पर काम करेंगे…’
अक्षर पटेल ने DC फैंस को आश्वासन दिया कि वो अपनी गलतियां सुधारेंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर लक सही हो और आप कैच पकड़ लेते हैं, तो आप दो-तीन मैच लगातार जीत सकते हैं. हमने जो भी मैच हारे हैं, उनमें हम बेहद करीब पहुंचे हैं. मैंने टॉस पर भी यही कहा था कि मौके का फायदा उठाना जरूरी है. हर बार एक जैसी गलती नहीं दोहराई जा सकती. हम गलतियों पर नजर डालेंगे और ये जानेंगे कि हमें कहां सुधार करने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: धोनी करेंगे वापसी! GT के खिलाफ कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11? कप्तान ऋतुराज कर सकते हैं ये बदलाव
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
59 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines