IPL 2026: धोनी करेंगे वापसी! GT के खिलाफ कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11? कप्तान ऋतुराज कर सकते हैं ये बदलाव
CSK Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच GT से होगा. आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आइए इस मैच के लिए CSK की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में मैच देखने को मिलेगा. CSK ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया. ऐसे में सवाल यह है कि अब CSK की टीम में कोई बदलाव देखने को मिलेगा या नहीं. एमएस धोनी की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है, क्योंकि वो पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं. आइए GT के खिलाफ मैच के लिए CSK की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
संजू सैमसन-ऋतुराज गायकवाड़ पर होगी नजर
2 / 6संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था. अब उन्हें दोबारा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा. ऋतुराज गायकवाड़ से भी इस मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी.
धोनी की होगी वापसी?
3 / 6रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी फिट हो चुके हैं. सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन के साथ धोनी बल्लेबाजी क्रम को संभाल सकते हैं. धोनी को फैंस खेलते हुए देखना चाहते हैं. जेमी और दुबे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कुछ ओवर डालते हैं.
फॉर्म में है गेंदबाजी अटैक
4 / 6CSK का गेंदबाजी अटैक इस समय शानदार फॉर्म में है. अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्हें नूर अहमद और गुरजापनीत सिंह का बढ़िया तरह से सपोर्ट मिल रहा है. गेंदबाजी अटैक में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6पिछले मैच में अकील हुसैन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे और चार विकेट झटके थे. इस बार भी उन्हें ही इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उपयोग किया जा सकता है. अगर CSK पहले गेंदबाजी करती है, तो फिर हुसैन प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं और धोनी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं. धोनी की चोट को लेकर अभी टीम ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहेगी.
CSK की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6संजू सैमसन (wk), ऋतुराज गायकवाड़ (c), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन)



















