IPL 2026 के ‘रील’ कांड से डरे अर्शदीप सिंह! अकाउंट से डिलीट की 234 से ज्यादा पोस्ट?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे का रहा. इसके अलावा वो सीजन 19 में विवादों में भी बहुत ज्यादा रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी जमकर आलोचना हो रही है. अब अर्शदीप सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है.

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन के बाद सभी खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर थे. इस दौरान अपनी इंस्टाग्राम रील के कारण स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा ट्रोल हुए. अर्शदीप की पर्सनल लाइफ पर भी जमकर चर्चा हो रही थी. आईपीएल 2026 में टीम का सफर खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से लगभग 234 पोस्ट डिलीट कर दिए हैं.   

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम के कई पोस्ट किए डिलीट 

आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट किए थे. जिसके कारण बड़ा विवाद हो गया था. अर्शदीप सिंह इस सीजन अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के कारण भी चर्चा में रहे. मैदान पर भी उन्होंने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया. जिसके कारण ही अर्शदीप सिंह के ऊपर कई बड़े सवाल उठे थे. अब पंजाब किंग्स का सीजन खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से लगभग 234 पोस्ट को डिलीट मार दिया है. जिसमें से विराट कोहली के साथ अर्शदीप सिंह के एक रील 200 मिलियन व्यूज के पास गई थी. उस वायरल रील के अलावा भी अर्शदीप ने कई और पोस्ट हटाए हैं. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच पंजाब और मुंबई के लिए खेले स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

बुरी तरह फेल हुए अर्शदीप सिंह 

मैच विनर गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पंजाब किंग्स को हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं. इस सीजन में उन्होंने टीम को बहुत ज्यादा निराश किया है. 14 मैचों में अर्शदीप सिंह ने 10.20 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. इसके अलावा उन्हें विकेट भी सिर्फ 14 ही मिले हैं. डेथ ओवरों में अर्शदीप के फेल होने से पंजाब की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर पड़ गई. अब अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर उनसे टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. अगर अर्शदीप को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है, तो इस सीरीज में उन्हें कमाल करना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ