आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक कई दिग्गजों ने लगाई जमकर क्लास
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया. हालांकि, उनका यह पर्ची सेलिब्रेशन कई दिग्गजों को पसंद नहीं आया और इस तरह के सेलिब्रेशन की कड़ी आलोचना की.
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
आकाश सिंह के 'पर्ची सेलिब्रेशन' पर विवाद
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 रन देकर 3 विकेट लिए.
विकेट लेने के बाद आकाश ने जेब से एक पर्ची निकालकर 'पर्ची सेलिब्रेशन' किया, जिस पर लिखा था “#Akkionfire, आकाश जानता है कि T20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.”
पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन और अंबाती रायुडू सहित कई दिग्गजों ने इस सेलिब्रेशन की आलोचना की है, जबकि आकाश इसे जारी रखने की बात कह रहे हैं.
पर्ची सेलिब्रेशन का बढ़ता चलन
आकाश सिंह से पहले उर्विल पटेल और रघु शर्मा भी आईपीएल 2026 में इसी तरह का 'पर्ची सेलिब्रेशन' कर चुके हैं, जो एक नया ट्रेंड बन गया है.
Akash Singh Note Celebration: आईपीएल 2026 में शुक्रवार (16 मई) को अपना पहला मैच खेल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बोटरीं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में आकाश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
हालांकि, उनका यह ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ विवादों में आ गया है. विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर दिखाने का उनका अंदाज कई पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आया. डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक कई दिग्गजों ने ऐसे सेलिब्रेशन को लेकर उन्हें फटकार लगाई है.
आकाश सिंह के पर्ची सेलीब्रेशन पर भड़के दिग्गज
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, हर विकेट के बाद आकाश जेब से एक पर्ची निकालकर दिखाते नजर आए. उनका यह ‘चिट सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उस पर्ची पर लिखा था- “#Akkionfire, आकाश जानता है कि T20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.”
IPL 2026 में इस तरह का ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और एक नया ट्रेंड बन गया है. इससे पहले उर्विल पटेल और रघु शर्मा भी इसी अंदाज में जश्न मनाते दिख चुके हैं. हालांकि, आकाश सिंह का यह सेलिब्रेशन कई दिग्गजों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और अपनी नाराजगी जाहिर की है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने ESPNcricinfo पर इस सेलिब्रेशन की आलोचना करते हुए कहा कि, "मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज उन्हें कब लगा होगा कि यह बहुत बढ़िया लगेगा, जैसे मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा सबको लगेगा कि मैं कूल हूं. मैं यह भी जानना चाहता हूं कि उनके किन दोस्तों ने उनका साथ दिया और कहा कि यह एक शानदार आइडिया होगा. मुझे लगता है कि यह उसका दिखावा है."
रायुडू ने आगे कहा, "हो सकता है यह बहुत से लोगों को पसंद न आए, लेकिन यह मजाकिया और बकवास है. मुझे लगता है कि उन्हें इस पर्ची पर बैन लगा देना चाहिए. यह एकदम बकवास है. वैसे भी किसी को पर्ची लाने अनुमति नहीं होनी चाहिए."
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की. स्टेन ने लिखा, "अब समय आ गया है कि इन पर्चियों का ट्रेंड बंद हो. सच कहूं तो यह कभी था भी नहीं." वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने भी आकाश सिंह के सेलिब्रेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, “मैं सच में इस नई पीढ़ी के कुछ खिलाड़ियों को देखकर हैरान हूं. आपने अभी-अभी आईपीएल में कदम रखा है, लोगों ने आपका नाम भी हाल ही में सुना है और थोड़ी सी सफलता मिलते ही आप इस तरह जश्न मनाने लगते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ चार मैच खेलने के बाद ही आप यह सोच रहे हैं कि आपको नापसंद करने वाले कितने लोग हैं. मेरे लिए यह सब काफी हैरान करने वाला और दिलचस्प है.”
अपने सेलिब्रेशन पर क्या बोले आकाश सिंह?
हालांकि, आलोचनाओं के बावजूद आकाश सिंह अपने सेलिब्रेशन के समर्थन में खड़े नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि यह अंदाज उन्हें मोटिवेट करता है और वह इसे जारी रखेंगे. आकाश ने कहा, "इससे मुझे प्रेरणा मिलती है. इसके पीछे कोई वजह नहीं है. मैच के दौरान जो भी चीज मुझे प्रेरित करती है मैं वह करता रहूंगा."
गौरतलब है कि आकाश से पहले उर्विल पटेल ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ किया था. वहीं मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने IPL में अपना पहला विकेट लेने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाया था.
Akash Singh Note Celebration: आईपीएल 2026 में शुक्रवार (16 मई) को अपना पहला मैच खेल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बोटरीं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में आकाश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
हालांकि, उनका यह ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ विवादों में आ गया है. विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर दिखाने का उनका अंदाज कई पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आया. डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक कई दिग्गजों ने ऐसे सेलिब्रेशन को लेकर उन्हें फटकार लगाई है.
---विज्ञापन---
आकाश सिंह के पर्ची सेलीब्रेशन पर भड़के दिग्गज
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, हर विकेट के बाद आकाश जेब से एक पर्ची निकालकर दिखाते नजर आए. उनका यह ‘चिट सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उस पर्ची पर लिखा था- “#Akkionfire, आकाश जानता है कि T20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.”
IPL 2026 में इस तरह का ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और एक नया ट्रेंड बन गया है. इससे पहले उर्विल पटेल और रघु शर्मा भी इसी अंदाज में जश्न मनाते दिख चुके हैं. हालांकि, आकाश सिंह का यह सेलिब्रेशन कई दिग्गजों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और अपनी नाराजगी जाहिर की है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने ESPNcricinfo पर इस सेलिब्रेशन की आलोचना करते हुए कहा कि, “मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज उन्हें कब लगा होगा कि यह बहुत बढ़िया लगेगा, जैसे मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा सबको लगेगा कि मैं कूल हूं. मैं यह भी जानना चाहता हूं कि उनके किन दोस्तों ने उनका साथ दिया और कहा कि यह एक शानदार आइडिया होगा. मुझे लगता है कि यह उसका दिखावा है.”
रायुडू ने आगे कहा, “हो सकता है यह बहुत से लोगों को पसंद न आए, लेकिन यह मजाकिया और बकवास है. मुझे लगता है कि उन्हें इस पर्ची पर बैन लगा देना चाहिए. यह एकदम बकवास है. वैसे भी किसी को पर्ची लाने अनुमति नहीं होनी चाहिए.”
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की. स्टेन ने लिखा, “अब समय आ गया है कि इन पर्चियों का ट्रेंड बंद हो. सच कहूं तो यह कभी था भी नहीं.” वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने भी आकाश सिंह के सेलिब्रेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, “मैं सच में इस नई पीढ़ी के कुछ खिलाड़ियों को देखकर हैरान हूं. आपने अभी-अभी आईपीएल में कदम रखा है, लोगों ने आपका नाम भी हाल ही में सुना है और थोड़ी सी सफलता मिलते ही आप इस तरह जश्न मनाने लगते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ चार मैच खेलने के बाद ही आप यह सोच रहे हैं कि आपको नापसंद करने वाले कितने लोग हैं. मेरे लिए यह सब काफी हैरान करने वाला और दिलचस्प है.”
---विज्ञापन---
अपने सेलिब्रेशन पर क्या बोले आकाश सिंह?
हालांकि, आलोचनाओं के बावजूद आकाश सिंह अपने सेलिब्रेशन के समर्थन में खड़े नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि यह अंदाज उन्हें मोटिवेट करता है और वह इसे जारी रखेंगे. आकाश ने कहा, “इससे मुझे प्रेरणा मिलती है. इसके पीछे कोई वजह नहीं है. मैच के दौरान जो भी चीज मुझे प्रेरित करती है मैं वह करता रहूंगा.”
गौरतलब है कि आकाश से पहले उर्विल पटेल ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ किया था. वहीं मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने IPL में अपना पहला विकेट लेने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाया था.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक कई दिग्गजों ने लगाई जमकर क्लास
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.