---विज्ञापन---

खेल angle-right

विराट कोहली से भी ज्यादा बार IPL ट्रॉफी जीत चुके हैं RCB के ये 5 खिलाड़ी, एक के नाम हैं पांच खिताब

IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. यह विराट कोहली का भी दूसरा आईपीएल ट्रॉफी रहा. हालांकि, आरसीबी के मौजूदा स्क्वॉड में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोहली से ज्यादा बार ट्रॉफी उठा चुके हैं. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आरसीबी को बैक टू बैक चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. आरसीबी ने पिछले सीजन 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और अब 2026 में टाइटल डिफेंड करके इतिहास रच दिया है.

कोहली लगातार दो खिताब जीतकर जरूर खुश होंगे, लेकिन आरसीबी के मौजूदा स्क्वॉड में 5 ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो उनसे ज्यादा बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं. इनमें एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है.

---विज्ञापन---

RCB का ये खिलाड़ी 5 बार बन चुका है चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मौजूदा स्क्वॉड में सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या हैं. 2025 और 2026 में RCB के साथ खिताब जीतने से पहले क्रुणाल मुंबई इंडियंस के साथ 2017, 2019 और 2020 में भी चैंपियन रह चुके हैं. इस तरह उनके नाम अब कुल 5 आईपीएल ट्रॉफियां हो गई हैं.

क्रुणाल के अलावा, आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और सुयश शर्मा भी कोहली से ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं. भुवनेश्वर ने 4 ट्रॉफियां जीतीं हैं, जबकि हेजलवुड, टिम और सुयश के नाम 3-3 ट्रॉफी है. वहीं, कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल समेत आरसीबी के कई खिलाड़ियों ने अब तक दो-दो आईपीएल खिताब जीते हैं.

---विज्ञापन---

RCB 2026 स्क्वॉड में सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले 5 खिलाड़ी

  • क्रुणाल पांड्या – 5 ट्रॉफी (MI 2017, 2019, 2020; RCB 2025, 2026)
  • भुवनेश्वर कुमार – 4 ट्रॉफी (Deccan Chargers 2009, SRH 2016, RCB 2025, 2026)
  • जोश हेजलवुड – 3 ट्रॉफी (CSK 2021, RCB 2025, 2026)
  • टिम डेविड – 3 ट्रॉफी (MI 2023, RCB 2025, 2026)
  • सुयश शर्मा – 3 ट्रॉफी (KKR 2024, RCB 2025, 2026)

क्रुणाल पांड्या ने की धोनी और हार्दिक की बराबरी

वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो क्रुणाल पांड्या ने अब एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड और अपने भाई हार्दिक पांड्या की बराबरी कर ली है. इन सभी खिलाड़ियों ने अपने करियर में 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. हालांकि, रोहित शर्मा और अंबाती रायडू के नाम सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 6-6 बार ट्रॉफी उठाई हैं.

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

6 – रोहित शर्मा
6 – अंबाती रायडू
5 – एमएस धोनी
5 – कीरोन पोलार्ड
5 – हार्दिक पांड्या
5 – क्रुणाल पांड्या

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- RCB की खिताबी जीत के बाद पार्टी के मूड में दिखे विराट-अनुष्का, डिस्को लाइट में डांस वीडियो वायरल

फाइनल में विराट कोहली बने जीत के हीरो

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो अहमदाबाद में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में ही 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---

आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में 75 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली. कोहली की इस पारी ने आरसीबी को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई. उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

ये भी पढ़ें- IPL Final से लौटते वक्त गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, जानिए खिलाड़ियों का क्या हुआ

First published on: Jun 01, 2026 10:54 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola