RCB के बैक टू बैक चैंपियन बनने पर क्या बेंगलुरु में निकलेगी विक्ट्री परेड? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही RCB लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली इतिहास की सिर्फ तीसरी टीम बन गई है. वहीं, आरसीबी के फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि क्या इस एतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड होगी?

RCB IPL 2026 Champions

RCB IPL 2026 Champions

Will RCB hold a Victory Parade After IPL 2026 Win: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार, 31 मई को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही आरसीबी बैक टू बैक चैंपियन बनने वाली IPL इतिहास के सबसे एलिट क्लब में शामिल हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बाद RCB लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है.

विज्ञापन

इस ऐतिहासिक सफलता के बाद आरसीबी के फैंस जश्न में डूबे हुए हैं. हालांकि, फैंस के मन में एक बड़ा सवाल भी है कि क्या इस बार बेंगलुरु में विक्ट्री परेड होगी? आईपीएल 2026 जीतने के बाद विक्ट्री परेड को लेकर फ्रेंचाइजी ने बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

IPL 2026 जीतने के बाद क्या RCB निकालेगी विक्ट्री परेड?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL 2025 में पहली बार खिताब अपने नाम किया था. अब आईपीएल 2026 जीतकर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. हालांकि, इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद टीम की विक्ट्री परेड को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. आमतौर पर ट्रॉफी जीतने के बाद फ्रेंचाइजी अपने शहर में भव्य रोड शो और विजय जुलूस का आयोजन करती हैं.

लेकिन इस बार आरसीबी की ओर से जारी आधिकारिक बयान ने संकेत दिए हैं कि टीम किसी बड़े सार्वजनिक समारोह से दूरी बना सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी की टीम खिताब जीतने के तुरंत बाद बेंगलुरु लौटने की बजाय फिलहाल अहमदाबाद में ही रुकने वाली है. इसी बीच फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए समर्थकों से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की.

विज्ञापन

RCB ने फैंस को दिया खास संदेश

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद RCB फ्रेंचाइजी ने फैंस को दिए एक खास संदेश में कहा, “क्या शानदार रात रही. क्या अद्भुत एहसास है. RCB परिवार के हर सदस्य को बधाई. यह जीत आपकी है. जैसे ही जश्न शुरू हो, आइए हम सब जिम्मेदार लें. जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका है अपने प्रियजनों के साथ मनाना. पुरानी यादों को ताजा करें और घर पर आराम से इस खास पल का आनंद लें. अगले साल स्टेडियम में फिर मुलाकात होगी, 12th Man Army. तब तक खुशियां बांटते रहिए और हमारा समर्थन करते रहिए.”

पिछले साल की घटना का असर?

आरसीबी के इस फैसले के पीछे पिछले साल हुई एक दुखद घटना को अहम वजह माना जा रहा है. पिछले साल 4 जून को आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी ने बेंगलुरु में विकट्री परेड निकाली थी, लेकिन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा और भगदड़ मच गई.

विज्ञापन

इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए. इसी कारण फ्रेंचाइजी किसी बड़े सार्वजनिक आयोजन से बचना चाहती है और फैंस को सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने की सलाह दे रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ