IPL 2025: रोहित शर्मा से यह चीज उधार लेना चाहते हैं Abhishek Sharma, बोले- मुझे बहुत पसंद

Abhishek Sharma on Rohit sharma: आईपीएल 2025 में SRH के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा की गिनती तूफानी युवा ओपनर्स में की जाती है. वो क्रीज पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश करते हैं. इस खिलाड़ी ने बताया कि वो रोहित शर्मा से कौन सा खास गुण सीखना चाहते हैं.

Abhishek Sharma on Rohit sharma

Abhishek Sharma on Rohit sharma

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में जब अभिषेक से पूछा गया कि वह रोहित शर्मा से क्या गुण लेना चाहेंगे, तो उन्होंने रोहित शर्मा की निडर मानसिकता की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि रोहित में अकेले दम पर किसी भी मैच पर हावी होने की क्षमता है, जिससे खेल एकतरफा हो जाता है. इसलिए वो रोहित शर्मा से यह चीज उधार लेना चाहते हैं.

विज्ञापन

रोहित भैया से निडर दृष्टिकोण उधार लेना चाहता हूं- अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने कहा  ‘मैं रोहित शर्मा भैया का निडर दृष्टिकोण उधार लेना चाहता हूं. मुझे खेल के प्रति उनका निडर दृष्टिकोण हमेशा पसंद आता है, जब रोहित भैया रन बनाते हैं, तो वह मैच को एकतरफा बना देते हैं.’

विज्ञापन

IPL 2025 में कैसा है अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शुरुआती तीन मैचों में निराशाजनक रहा है. अब तक इस खिलाड़ी के बल्ले से तीन मैचों में 24, 6, 1 रनों की पारियां निकली हैं. अभिषेक अब 3 मार्च को केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

विज्ञापन

पिछले सीजन कैसा था अभिषेक का प्रदर्शन

पिछले सीजन उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 484 रन बनाए थे, उन्होंने 42 शतक और 36 चौके ठोके थे. इस सीजन अब तक अभिषेक उस रंग में नहीं दिखे हैं. इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. भारत के लिए 17 टी20 मैचों में वो 33.44 की औसत और 193.85 के स्ट्राइक रेट से 535 रन बना चुके हैं, जिनमें 2 शतक और 2 फिफ्टी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ