---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: ‘कोहली ऑक्शन का हिस्सा हों तो लगेगी 40 से 42 करोड़ की बोली’, पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया

IPL 2024: आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर विराट कोहली अगर ऑक्शन में हो तो उन पर 42 करोड़ तक की बोली लगेगी।

---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस बार बोली के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस बार मिचेल स्टार्क पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी। ऑस्ट्रेलियाी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। आज तक आईपीएल में इतनी बड़ी बोली किसी खिलाड़ी पर नहीं लगी है।

ऑक्शन के बाद अब हर किसी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर विदेशी खिलाड़ियों पर आईपीएल फ्रेंचाइजीज इतना भरोसा क्यों दिखाती है। भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार होने के बावजूद भी उनको विदेशी खिलाड़ियों से कम पैसे मिलते हैं।

---विज्ञापन---

अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा का मानना है क्या मिचेल स्टार्क जैसा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा से ज्यादा प्राइस के खिलाड़ी हैं। उनका कहना है कि अगर विराट कोहली ऑक्शन में आ जाए तो उन पर कम से कम 40 से 42 करोड़ तक की बोली लग जाएगी।

ये भी पढ़ें:- साल 2023 में मोहम्मद शमी का खूब चला जादू, अब मिलने जा रहा है खेल का बड़ा सम्मान

---विज्ञापन---

आगे उन्होंने कहा कि, आईपीएल के सबसे बेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है लेकिन उनको मिलते है महज 12 करोड़ रुपये, जबकि मिचे स्टार्क को मिलेंगे 24.75 करोड़ रुपये। ये बिल्कुल भी सही नहीं लग रहा है। इसको लेकर एक नया नियम बनना चाहिए।

---विज्ञापन---

स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात और केकेआर में छिड़ी थी जंग

ऑक्शन के दौरान जब मिचेल स्टार्क का नाम सामने आया तो शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच उनको खरीदने के लिए टक्कर हुई लेकिन बोली लगातार बढ़ती चली गई। जिसके बाद बोली में एंट्री हुई गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की।

इन दोनों फ्रेंचाइजी ने स्टार्क में जमकर बोली लगाई लेकिन आखिर में बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मारी और 24.74 करोड़ रुपये में स्टार्क को खरीद लिया। अब स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। आईपीएल 2024 में स्टार्क केकेआर की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 20, 2023 06:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola